गाज़ियाबाद

लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा, शराब की दुकानें खुली

शनिवार काे लॉकडाउन में सड़कों पर सन्नाटा रहा लेकिन शराब की दुकानें खुली रही। गाजियाबाद में आदेशों का प्रचार ना हाेने की वजह से कई जगह शराब की दुकानें भी बंद ही रही।
less than 1 minute read
wine_shop.jpg
wine shop

गाजियाबाद ( ghazibad news Hindi) प्रदेशभर में लगातार कोरोना ( COVID-19 virus) के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वायरस के बढ़ते खतरे काे देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार ( Saturday)
और रविवार ( Sunday ) काे प्रदेश में लॉकडॉउन ( lockdown )
घाेषित किया है।

प्रत्येक शनिवार और रविवार को पूर्णतः लॉकडाउन ( lockdown ) की व्यवस्था शुरू कर दी है। ऐसे में पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को फल सब्जी दूध और किराना की दुकान भी बंद रखने के आदेश दिए गए थे। अब शनिवार और रविवार को शराब की दुकानें भी खुलना शुरू हो गई हैं । प्रदेश सरकार की ओर से जारी नए आदेशों में यह स्पष्ट किया गया कि जरूरी सामान के अलावा शराब की दुकानें भी शनिवार और रविवार को बदस्तूर खुली रहेंगी।

ऐसे में शनिवार और रविवार दोनों ही दिन पूरा लॉक डाउन रहेगा। सरकार के इस आदेश पर लोगों ने पूछा है कि जब लॉक डाउन है ताे शराब खरीदने के लिए लोग अपने घरों से बाहर कैसे निकलेंगे ? सरकारी आदेशों का गाजियाबाद में असर साफ दिखाई दिया। यहां शराब की दुकानें खुली रही लेकिन उन पर ग्राहक नहीं दिखे। कई दुकानें बंद भी देखी गई क्याेंकि शराब की दुकान के मालिकों काे इसकी जानकारी नहीं थी कि सरकार की ओर से दुकानें खाेलने के आदेश पारित हुए हैं।

Updated on:
29 Jul 2020 09:11 am
Published on:
25 Jul 2020 03:16 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी