गोंडा

सौदा लेने गई लड़की से दुकानदार के बेटे ने जबरन किया गंदा काम, जब मां को मिली खबर तो…

गोंडा जिले के कटरा थाना क्षेत्र का मामला...
2 min read
Mar 24, 2018
12 years old girl raped inside shop

गोण्डा. माचिस लेने गई 12 वर्षीय लड़की संग दुकानदार के बेटे ने जबरन दुराचार किया। किसी तरह वहशी के चंगुल से छूटी नाबालिग बालिका गम्भीर हालत में जब घर पहुंची तो खून देखकर परिजन दंग रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 100 की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी पर भर्ती कराया, लेकिन उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामला गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। गांव की 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को उसकी मां ने चूल्हा जलाने के लिए माचिस लाने गांव के ही एक परचून की दुकान पर भेजा था। लड़की को अकेला देख दुकानदार के बेटे ने उसे दुकान के अंदर घसीट लिया और उससे जबरन दुराचार किया। दुराचारी के चंगुल से छूटी खून से लथपथ और बदहवास हालत में किसी तरह लड़खड़ाते हुए घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरा परिवार दंग रह गया। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।

आक्रोषित लोगों ने किया दुकान पर हमला
घटना आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की दुकान पर पहुंच गये और तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस पीड़िता को तत्काल सीएचसी कटरा ले गई, जहां उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी व उसके पिता को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
24 Mar 2018 05:33 pm
Published on:
24 Mar 2018 05:29 pm