गोंडा

ईट भट्ठा के मुनीम की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

छपिया में ईंट भट्ठे के मुनीम की देर रात धारदार हथियार से हत्या हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
2 min read
Dec 04, 2025
अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा फोटो सोर्स विभाग
अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा फोटो सोर्स विभाग

गोंडा के छपिया इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच में जुट गई है।

छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर गांव स्थित काशीराम ईंट भट्ठे पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां भट्ठे के मुनीम राम सजीवन वर्मा की किसी ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। जब भट्ठे पर सन्नाटा था। और ज़्यादातर मजदूर अपने कमरों में सो रहे थे। राम सजीवन मूल रूप से अयोध्या के गोसाईगंज इलाके के रहने वाले थे। और लंबे समय से इस भट्ठे पर मुनीम का काम करते थे। रात में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अयोध्या अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

किस वजह से हमला हुआ जांच कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने खून के सैंपल और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। ताकि पता लगाया जा सके कि हमला किसने और किस वजह से किया।

घटना से इलाके में फैली दहशत

फिलहाल पुलिस भट्ठे के मजदूरों और आसपास काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या आपसी रंजिश में हुई या किसी और वजह से। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के सुराग मिल जाएंगे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और बेचैनी का माहौल है।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- केस दर्ज कर जांच की जा रही

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे सूचना प्राप्त हुई की छपिया थाना क्षेत्र स्थित ईट भट्ठा पर काम करने वाले मुनीम राम सजीवन वर्मा की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से घायल कर दिया गया है। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों की लिखित तहरीर पर छपिया थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
04 Dec 2025 07:49 pm
Published on:
04 Dec 2025 07:49 pm