24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: शादी का झांसा देकर दुराचार, तलाक के बाद शादी से मुकरा; आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Gonda News: गोंडा जिले में शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने और तलाक के बाद शादी से मुकरने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर 23 अगस्त को धारा 69 BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।
2 min read
Google source verification
gonda

मनकापुर कोतवाली फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News:गोंडा के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने और बाद में शादी से मुकरने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 23 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि परिचित परवेज ने शादी का भरोसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए। उसके कहने पर उसने अपने पति से तलाक ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज पुत्र नूर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को मनकापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी।

आरोपी के कहने पर लिया तलाक

महिला ने बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी 2021 को बलरामपुर जिले में हुई थी। वैवाहिक विवाद के चलते वह बाद में अपने मायके में रहने लगी। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके परिचित परवेज ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। महिला के मुताबिक, आरोपी के आश्वासन पर उसने उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि परवेज के कहने पर महिला ने अपने पति से तलाक भी ले लिया। इसके बाद जब महिला ने परवेज से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

महिला की शिकायत पर केस दर्ज

महिला की शिकायत मिलने के बाद मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मनकापुर-गोंडा मार्ग पर भिटौरा गांव के सामने फुल इब्राहिम शाह मजार जाने वाले मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से परवेज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।