22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Gonda: शादी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत; इकलौता बेटा गंभीर

Gonda: शादी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत; इकलौता बेटा गंभीर

Gonda accident: गोंडा के नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर परसिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय राजू भारती की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद सात वर्षीय बेटा निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी समारोह से घर लौटते समय हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 22 Nov 2026, 2:40 PM IST

Gonda

मृतक की फाइल फोटो सोर्स परिजन

Gonda accident: गोंडा जिले में शादी समारोह से घर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर हुए इस हादसे में 35 वर्षीय पिता की मौत हो गई, जबकि सात साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

गोंडा जिले के नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरा के नवडिहवा गांव के रहने वाले राजू भारती अपने सात वर्षीय बेटे निखिल भारती के साथ परसिया गांव में रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर परसिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार में इकलौते बेटे थे राजू

राजू की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राजू अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनका सात वर्षीय बेटा निखिल भी इकलौता पुत्र है। हादसे में परिवार ने अपना सहारा खो दिया। पत्नी, पिता श्याम बिहारी और मां समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ बोले -तहरीर मिलते ही दर्ज होगा मुकदमा

सीओ डा यूपी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।