
मार्क ड्रिल की तैयारी का जायजा लेते प्रभारी डीएम फोटो सोर्स विभाग
Balrampur News:बलरामपुर में 22 नवंबर की शाम कुछ देर के लिए सामान्य जनजीवन से अलग नजारा देखने को मिलेगा। शाम 6 बजते ही ब्लैकआउट लागू होगा। सायरन की आवाज के बीच आग बुझाने से लेकर घायलों के रेस्क्यू तक का अभ्यास किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए भगौतीगंज चौराहे पर यह मॉक-ड्रिल आयोजित होगी। प्रशासन ने जिलेवासियों से विशेष अपील की है।
बलरामपुर जिले में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 नवंबर भगौतीगंज चौराहा पर ब्लैकआउट नागरिक सुरक्षा मॉक-ड्रिल आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी डीएम हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभागवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि आमजन को मॉक-ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाए। इसके लिए वॉलंटियर्स सिविल डिफेंस वार्डन्स के सहयोग से क्षेत्रवार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने District Emergency Response Team (DERT) को विशेष रूप से सक्रिय रखने। टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्व एवं भूमिका स्पष्ट रूप से ज्ञात रखने तथा समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मॉक-ड्रिल के अंतर्गत चरणबद्ध रूप से अलर्ट सायरन, ब्लैकआउट, आग-नियंत्रण, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों का रेस्क्यू एवं अस्पताल भेजने आदि का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्र NDRF आदि विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सिविल डिफेंस विभाग द्वारा समस्त जिले वासियों से अपील की गई है कि 22 नवंबर को सायं 6 बजे से अपने घरों/दुकानों प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च, मोबाइल फ्लैशलाइट पूर्णतः बंद रखें। ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे। ब्लैकआउट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में रोशनी के कारण कोई स्थान चिन्हित न हो तथा संभावित जन-धन हानि की संभावना न्यूनतम रहे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
20 Nov 2026, 7:29 PM IST
Published on:
20 Nov 2026, 7:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश




