27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / CM yogi: सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले कट्टा-बम बनते थे, अब यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल

CM yogi: सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले कट्टा-बम बनते थे, अब यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल

CM yogi: गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कट्टा-बम से ब्रह्मोस मिसाइल तक का जिक्र कर पिछली सरकारों पर निशाना साधा। देवीपाटन मंडल के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, स्टार्टअप, रोजगार और नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:01 PM IST

cm yogi

उपस्थित लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स X अकाउंट

CM yogi: गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी में कट्टा-बम बनते थे। लेकिन आज प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल और आधुनिक राइफल बनाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने अपनी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे और नौ साल में हुए बदलावों का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की सोच कट्टा और बम तक सीमित थी। जबकि आज प्रदेश में आधुनिक राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का काम हो रहा है। ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी ताकत दिखाई। पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। यह उत्तर प्रदेश की ताकत और यहां के युवाओं की क्षमता का उदाहरण है। मुख्यमंत्री सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिया गया टैबलेट केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। इसके माध्यम से युवा दुनिया भर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं।

नौ साल में बदली देवीपाटन मंडल की तस्वीर

योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में हुए सर्वे में गोंडा को सबसे गंदे शहरों में शामिल किया गया था। मंडल की सड़कें भी बेहद खराब थीं। बलरामपुर और श्रावस्ती में प्रति व्यक्ति आय की स्थिति काफी कमजोर थी। लेकिन पिछले नौ वर्षों में तस्वीर बदल गई है। आज गोंडा में मेडिकल कॉलेज है। बहराइच में मेडिकल कॉलेज बन चुका है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यहां अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज भी बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देवीपाटन मंडल के विकास पर 36 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। श्रावस्ती में एयरपोर्ट तैयार है। जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने जा रही है।

सीएम योगी बोले- पहले नौकरी में वसूली करता था सैफई सिंडिकेट

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सरकारी नौकरी निकलते ही सैफई सिंडिकेट वसूली के लिए सक्रिय हो जाता था। युवाओं की प्रतिभा और मेहनत को सम्मान नहीं मिलता था। आज भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता है। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है।

अब प्रदेश में नो दंगा, सब चंगा

उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों की हालत खराब थी। शिक्षक नहीं थे। नकल माफिया का दबदबा था। वन, खनन और शराब माफिया व्यवस्था पर हावी थे। पिछली सरकारों की उपलब्धि वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया तक सीमित थी। आज उत्तर प्रदेश दंगा, माफिया और कर्फ्यू से मुक्त हो रहा है। अब प्रदेश में नो दंगा, सब चंगा है। योगी ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या करीब 120 थी। जो अब बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि विकास केवल सपने दिखाने से नहीं होता, इसके लिए मजबूत सोच, स्पष्ट योजना और समर्पण जरूरी है।