27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / CM योगी ने सपा पर किया पलटवार, बोले- 30 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले बताएं, सत्ता में क्या किया; 1594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

CM योगी ने सपा पर किया पलटवार, बोले- 30 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले बताएं, सत्ता में क्या किया; 1594 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा- दोनों पार्टियों ने मिलकर जितनी नौकरियां दीं, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उन्होंने अकेले बांट दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:15 PM IST

CM Yogi Adityanath, CM Yogi UPSSSC Appointment Letters, UP Politisc

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फोटो-IANS)

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से चयनित इन युवाओं में 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) शामिल हैं, जिन्हें आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में तैनाती मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और बसपा को भी जमकर घेरा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने पूरे शासनकाल में मिलकर जितनी नौकरियां नहीं दीं, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उनकी सरकार ने अकेले बांट दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी शुक्रवार को गोंडा में चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित करेंगे।

खबर पर अपडेट जारी है...