27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘थोथा चना बाजे घना’, सपा के जन-मन मेनिफेस्टो पर मायावती बोलीं- चुनावी छलावे से सावधान रहे जनता

‘थोथा चना बाजे घना’, सपा के जन-मन मेनिफेस्टो पर मायावती बोलीं- चुनावी छलावे से सावधान रहे जनता

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को हवा-हवाई बताते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा की नीतियों, पीडीए और राज्यसभा चुनाव का जिक्र कर पार्टी को घेरा। मायावती ने जनता से सपा के चुनावी वादों से सावधान रहने की अपील की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 27 Nov 2026, 9:43 AM IST

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती (Photo-IANS)

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के इस प्रण-पत्र पर सवाल उठाते हुए इसे हवा-हवाई वादों का दस्तावेज बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की नीतियां गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हितों के बजाय धनी लोगों को फायदा पहुंचाने वाली रही हैं। मायावती ने राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए सपा पर निशाना साधा और जनता से उसके चुनावी वादों को लेकर सावधान रहने की अपील की।

सपा के मेनिफेस्टो को मायावती ने बताया हवा-हवाई

बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के नए चुनावी प्रण-पत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा ने जिस 'जन-मन का मेनिफेस्टो' को जारी किया है, वह उसके पीडीए की तरह ही हवा-हवाई है। यह 'थोथा चना बाजे घना' वाली कहावत को चरितार्थ करता है। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति का रवैया गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के वास्तविक हितों के खिलाफ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों में इन वर्गों के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा के बजाय जातिवाद और धनी लोगों के हितों को ज्यादा महत्व दिया गया है।

खबर अपडेट हो रही है