26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Gonda: गोंडा के इस स्कूल में चौथी बार चोरी, ताला तोड़कर चोर उठा ले गए रसोई का सामान

Gonda: गोंडा के इस स्कूल में चौथी बार चोरी, ताला तोड़कर चोर उठा ले गए रसोई का सामान

Gonda News: गोंडा के कम्पोजिट विद्यालय चकशिवरहा में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर स्पीकर, माइक, कुकर और रसोई का सामान पार कर दिया। हैरानी की बात है कि इस स्कूल में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। आखिर बार-बार चोरों के निशाने पर क्यों आ रहा है यह विद्यालय?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 26 Nov 2026, 5:37 PM IST

Gonda

ताला तोड़कर विद्यालय में चोरी फोटो सोर्स महेंद्र तिवारी

Gonda News:गोंडा जिले के एक सरकारी स्कूल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने बुधवार रात एक बार फिर कम्पोजिट विद्यालय चकशिवरहा को निशाना बनाया। कार्यालय का ताला तोड़कर स्पीकर, माइक, कुकर और रसोई का सामान उठा ले गए। हैरानी की बात यह है कि इस विद्यालय में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं से शिक्षक परेशान हैं।

गोंडा जिले के शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय चकशिवरहा में बुधवार रात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह जब प्रधानाध्यापिका और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। कई जरूरी चीजें गायब थीं।


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने बताया कि चोर बुधवार रात कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने कार्यालय में रखे दो स्पीकर और माइक को चोरी कर लिया। इसके अलावा कुकर, गिलास, प्लेट, लाइटर, कटोरी और छननी भी उठा ले गए। चोरों ने विद्यालय की रसोई को भी नहीं छोड़ा। वहां रखा हल्दी, मिर्च, रिफाइंड और चीनी समेत अन्य सामान भी चोरी कर लिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा देखकर शिक्षकों को चोरी की जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। चोरी के कारण विद्यालय में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान का नुकसान हुआ है।

पहले भी तीन बार हो चुकी है चोरी

कम्पोजिट विद्यालय चकशिवरहा में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। प्रधानाध्यापिका के मुताबिक इससे पहले भी चोर तीन बार विद्यालय को निशाना बना चुके हैं। पहली घटना 28 जून 2025 को हुई थी। इसके बाद 13 अप्रैल 2026 और 29 सितंबर 2026 को भी विद्यालय में चोरी हुई थी। अब बुधवार रात एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी चिंतित हैं। बार-बार ताला तोड़कर सामान चोरी होने से विद्यालय की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों को चिंता है कि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं तो स्कूल में पढ़ाई और बच्चों से जुड़ी गतिविधियों के लिए रखे जरूरी सामान को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाएगा।

सीओ बोले - जांच के बाद होगी कार्रवाई

विद्यालय में बार-बार चोरी होने के मामले में सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।