Brijbhushan Singh News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि अयोध्या सीट पर पहला हक विनय कटियार का है। जानिए UGC को लेकर उन्होंने क्या कहा?
Brijbhushan Singh News: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है। उनको लड़ना चाहिए।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,'' विनय कटियार का अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक है। मैं इसका स्वागत करता हूं।'' एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, '' मेरे साथ 2023-24 में षड़यंत्र हुआ, इसी वजह से मैंने बोला था कि लोकसभा जाऊंगा। फिर बोल रहा हूं कि मैं लोकसभा का चुनाव 2029 में लड़ूंगा। पार्टी सीट तय करेगी कि मुझे कहां से लड़ना है।'' उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार लोकसभा जाना है।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अलग-अलग वर्ग के विधायकों और सांसदों की बैठक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी से उनके पुराने संबंध हैं। वह दोनों 1991 में एक साथ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को फायदा होगा।
वहीं, UGC को लेकर उन्होंने कहा कि जबतक ठीक से जानकारी नहीं हो जाती तबतक बोलना उचित नहीं है। उन्होंने CM योगी से संबंधों को बेहतर बताया।