गोंडा

Gonda Accident: घर से कोचिंग के लिए निकले दो छात्रों को ब्रेड वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, दो घरों के बुझ गए चिराग गांव में पसरा मातम

Gonda Accident: गोंडा में इटियाथोक-खरगूपर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे कक्षा 9 और 10 के दो छात्रों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेड वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। अमन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर घायल विपिन की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।
2 min read
Sep 07, 2026
Gonda
घटना के बाद जुटे लोग फोटो सोर्स महेंद्र

Gonda Accident: गोंडा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इटियाथोक-खरगूपर मार्ग पर कोचिंग पढ़ने जा रहे कक्षा नौ और दस के दो छात्रों को तेज रफ्तार ब्रेड वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल विपिन ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से गांव में मातम छा गया। पसरा हुआ है।

गोंडा जिले एक खरगूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इटियाथोक-खरगूपर मार्ग पर देवरिया कला और पिपरा भोधर गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेड वाहन ने दो छात्रों को टक्कर मार दी। दोनों किशोर रोज की तरह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकले थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव भटपुरवा के रहने वाले विजय कुमार का बेटा अमन 15 वर्ष कक्षा नौ में पढ़ता था। इसी गांव के उमेश मौर्य का बेटा विपिन मौर्य 16 वर्ष कक्षा दस का छात्र था। दोनों पिपरा भोधर में कोचिंग पढ़ने जाते थे। सोमवार को भी दोनों घर से पढ़ाई के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों इटियाथोक-खरगूपर मार्ग पर देवरिया कला और पिपरा भोधर गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ब्रेड वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

जांच करती पुलिस सोर्स महेंद्र

छात्र की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

टक्कर इतनी तेज थी कि अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। वहीं विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एंबुलेंस का इंतजार किए बिना परिजन मोटरसाइकिल से नजदीकी सीएचसी लेकर पहुंचे। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उसकी जान बच जाएगी। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अजय यादव ने जांच की। इसके बाद उन्होंने विपिन को मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक ही हादसे में दो छात्रों की मौत की खबर जैसे ही भटपुरवा गांव पहुंची। वहां मातम छा गया। कुछ देर पहले तक जिन घरों में बच्चों के स्कूल और कोचिंग जाने की तैयारी हो रही थी, वहां अब चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना से गमगीन हैं। दोनों छात्र पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे ने उनके सपनों के साथ परिवारों की उम्मीदें भी तोड़ दीं। थानाध्यक्ष खरगूपुर ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है जा रही है।

Updated on:
07 Sept 2026 11:58 am
Published on:
07 Sept 2026 11:58 am