गोंडा

Gonda: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले- बीजेपी हार मान चुकी अब हिंदू मुस्लिम को आपस में बांटना चाहती, बृजभूषण के बयान पर किया पलटवार

Gonda News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने गोंडा में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बताया। भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम मुद्दे के जरिए जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। बृजभूषण शरण सिंह के दलितों से जुड़े बयान पर पलटवार किया।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2026, 5:52 PM IST
Gonda
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान (फोटो सोर्स Mahendra Tiwari)

Gonda News:कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान रविवार को गोंडा पहुंचे। करनैलगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डाक बंगले में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत में हन्नान ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बड़ा चुनावी मुद्दा बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

कांग्रेस नेता अब्दुल हन्नान रविवार दोपहर गोंडा पहुंचे। प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में अब्दुल हन्नान ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह से विफल है। कहा कि किसान और गरीब वर्ग परेशान हैं। कांग्रेस इन समस्याओं को चुनाव में प्रमुखता से उठाएगी।

मस्जिद के मुद्दे पर भाजपा पर हमला

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने से जुड़े सवाल पर हन्नान कहा कि सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को आगे करती है। उन्होंने कहा कि आम लोग महंगाई बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं। अब जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। आज किसान, व्यापारी नौजवान हर वर्ग परेशान है।

प्रभारी का माला पहनकर स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता फोटो सोर्स पत्रिका

दलित और आदिवासी मुद्दे पर भी बोले

राहुल गांधी के ‘बनवासी’ वाले बयान पर भी हन्नान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को दलित और आदिवासी वर्ग की चिंता नहीं है। उनका दावा था कि आदिवासियों की जमीन और जंगल से जुड़े अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। उनकी जमीन उद्योगपतियों को दी जा रही है। राहुल गांधी लगातार इन वर्गों की आवाज उठा रहे हैं। दलितों के मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को मजबूत बताया।

सभी सीटों पर तैयारी

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के सवाल पर हन्नान ने कहा कि यूपी में कांग्रेस को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी। उन्होंने गठबंधन को मजबूत बताया। कहा कि सभी दल एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

दलित कभी बीजेपी के साथ नहीं रहा, न ही रहेगा

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दलितों से जुड़े बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया। हन्नान ने कहा कि दलित समाज भाजपा के साथ नहीं था और आगे भी नहीं रहेगा। कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, किस सीट पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

Updated on:
6 Sep 2026, 5:52 PM IST
Published on: