गोंडा

Gonda : पुलिस पर ईंट-पत्थर, बांका और फरसा चलाया, बोला- ‘मुझसे गलती हो गई’, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

Gonda Crime: गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर, बांका और फरसा से हमला करने के मामले में दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पुलिस पर हमला करने की बात कहते और ‘मुझसे गलती हो गई’ बोलते नजर आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
2 min read
Sep 07, 2026
Gonda
पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

Gonda Crime: गोंडा में आधी रात पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों आरोपी खुद पुलिस पर हमला करने की बात कबूल करते नजर आ रहे हैं। एक आरोपी कहता है कि उसने पुलिस वालों पर ईंट-पत्थर, बांका और फरसा चलाया। साथ ही वह कहता है कि उससे गलती हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास गांव में रविवार की आधी रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस पर ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। दोनों आरोपी यह भी कहते हुए नजर आए की मुझसे गलती हो गई।

CO करनैलगंज फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप, भेजे गए जेल

दरअसल, रविवार की मध्य रात्रि छिरास गांव में पीआरवी वाहन गश्त कर रहा था। इसी दौरान पीआरवी पर पथराव किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर गिरवर दयाल उर्फ नागा पुत्र गोपीनाथ शुक्ला और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ पुत्र गोपीनाथ मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम को देखते ही पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर बांका और फरसा जैसे धारदार हथियार से भी हमला किया गया। अचानक हुए हमले में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज

गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में दोनों आरोपी घटना के बारे में अपना बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक आरोपी कहता है कि उसने पुलिस वालों पर ईंट-पत्थर, बांका और फरसा चलाया। इसके बाद वह कहता है कि "मुझसे गलती हो गई।" हालांकि, वीडियो में दिए गए बयान की परिस्थितियों और उसके कानूनी प्रभाव का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कौड़िया थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ थाने में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर
उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

Updated on:
07 Sept 2026 02:58 pm
Published on:
07 Sept 2026 02:58 pm