गोंडा

IMD Monsoon Update: मानसून की दस्तक बहराइच- गोंडा सहित इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, जानें ताजा अपडेट

IMD Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार (IMD) उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत देवीपाटन मंडल के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं, बादलों की आवाजाही और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2026, 9:25 AM IST
बारिश की सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका
बारिश की सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

IMD Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रवेश करने के बाद बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देवीपाटन मंडल के के जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार की सुबह धूप निकलने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी के दिन में असर दिख रहे हैं। बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देवीपाटन मंडल के जिलों में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर कहीं हल्की तो कहीं बारिश हुई है। मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश से किसानों ने धान रोपाई का काम शुरू कर दिया है। गोंडा में तापमान की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तेज हवाओं के साथ बारिश

बहराइच में मंगलवार को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। यहां पर दोपहर के बाद से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
तेज हवाओं के साथ बारिश हो हो सकती है।

आसमान में बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर बारिश

तराई क्षेत्र के जिले बलरामपुर में आज दिन में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी यहां पर दिन में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बारिश के दौरान हवा की गति 35 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है।

श्रावस्ती में आज का मौसम

श्रावस्ती में 1 जुलाई को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। किसानों और यात्रियों को मौसम के बदलते हालात पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Updated on:
1 Jul 2026, 9:25 AM IST
Published on: