गोंडा

Police transfer: एसपी की फिर चली तबादला एक्सप्रेस, एक इंस्पेक्टर समेत 27 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर एक को किया लाइन हाजिर

Police transfer: पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर तथा सब इंस्पेक्टर की तैनाती में बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। वही एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। देखें पूरी लिस्ट किसे कहां मिली तैनाती।

2 min read
Nov 25, 2024
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल

Police transfer: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए विभाग में बड़े पैमाने पर फेर बदल करते हुए एक निरीक्षक समेत 27 उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया है। जबकि न्यायालय के चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

up Police transfer यूपी पुलिस : गोंडा एसपी विनीत जायसवाल ने रविवार की देर रात एक निरीक्षक समेत 27 उप निरीक्षक को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती दी है। वही कोतवाली नगर के न्यायालय चौकी प्रभारी अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली नगर से डिग्री प्रसाद गौतम को रोडवेज का चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक राजेंद्र कनोजिया को चौकी प्रभारी रोडवेज से इटियाथोक थाना, उप निरीक्षक अंगद कुमार को गुरु नानक चौकी से थाना छपिया के हथियागढ़ का चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली नगर के न्यायालय चौकी प्रभारी रहे अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उप निरीक्षक अवनीश शुक्ला को इटियाथोक से चौकी प्रभारी गुरु नानक, उप निरीक्षक साहब कुमार को तिवारी बाजार चौकी से कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तिवारी बाजार, उप निरीक्षक सुरेश कुमार को थाना छपिया की चौकी हथियागढ़ से चौकी प्रभारी कस्बा मनिकापुर, उपनिरीक्षक रामकेश चौधरी को खोड़ारे से नगर कोतवाली के न्यायालय चौकी का प्रभारी, उमेश सिंह को कस्बा मनकापुर चौकी से मनकापुर थाना, उप निरीक्षक विजय प्रकाश को चौकी प्रभारी ढेमवा से उमरी बेगमगंज, मयंक वर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ढेमवा घाट, उप निरीक्षक राकेश भारती को थाना वजीरगंज से क्षेत्राधिकारी कार्यालय मनकापुर, त्रियुगी प्रसाद शर्मा को खोडारे वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना खोड़ारे, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध प्रसाद को थाना खोड़ारे से खरगूपुर, उप निरीक्षक बब्बन सिंह को करनैलगंज से खरगूपुर, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को खरगूपुर से कोतवाली देहात, संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मनकापुर, राम विनय राय को पुलिस लाइन से मनकापुर छोटेलाल को पुलिस लाइन से मनकापुर, शंकर कुमार को पुलिस लाइन से थाना खोड़ारे, उपनिरीक्षक रामकृपाल यादव को पुलिस लाइन से थाना धानेपुर, मोहम्मद रियाज खान को पुलिस लाइन से नवाबगंज, उपनिरीक्षक अभय नारायण यादव को पुलिस लाइन से खरगूपुर, उप निरीक्षक कपिल देव को पुलिस लाइन से इटिया थोक, उप निरीक्षक बैरिस्टर सिंह को पुलिस लाइन से मोतीगंज भेजा गया है।

Published on:
25 Nov 2024 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर