गोंडा

Pre Monsoon: भीषण गर्मी के बीच गोंडा सहित 35 जिलों में बारिश आंधी- तूफान, 60 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Pre-monsoon News UP: यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। IMD ने प्रदेश के 35 जिलों में आंधी तूफान बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 min read
Jun 10, 2026
pre monsoon
बारिश-फाइल फोटो पत्रिका

Pre-monsoon News UP:उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कई शहरों में बुधवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। IMD ने गोंडा- बहराइच सहित प्रदेश के 35 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग में खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील किया है।

उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं। कई जिलों में बादल छाने लगे है। तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, इटावा और आगरा समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को लू और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, तेज हवा, बिजली गिरने और आंधी की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम के इस बदलाव से किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान 60 से 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी।

Published on:
10 Jun 2026 12:07 pm