
UP Rains: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। मौसम एकदम सुहाना हो गया है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। IMD के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। पूर्वी यूपी के गोंडा सहित आसपास के जिलो में तेज तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहित आस पास के जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादलों के लुका छुपी का खेल चलता रहा। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही।
12 जून को प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
13 जून तक पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर,इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, व आस पास के क्षेत्र।