गोंडा

UP Rains: प्रचंड उमस भरी गर्मी के बीच, गोंडा- बहराइच सहित कहां बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Rains: उत्तर प्रदेश में भीषण उमस के बीच मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आज का तापमान, आर्द्रता, हवा की रफ्तार और आईएमडी का ताजा मौसम पूर्वानुमान।
2 min read
Jul 05, 2026
सांकेतिक तस्वीर जेनरेट AI
सांकेतिक तस्वीर जेनरेट AI

UP Rains: मौसम विभाग ने पूर्वांचल के गोंडा- बहराइच सहित आसपास के जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों से पूर्वांचल के जिलों में उमस भरी प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल है। यहां तक की दोपहर में आसमान से बरसती आग के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। आईएमडी ने आज देवीपाटन मंडल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

UP Rains: मौसम विभाग भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। गोंडा में मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहने की संभावना है। दिन में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक भी हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। हवा में नमी (आर्द्रता) 65% से 85% के बीच रह सकती है। जिससे उमस महसूस होगी। हल्की से मध्यम गति की हवा चलने से कुछ राहत मिल सकती है।

बहराइच आज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बहराइच में आज मौसम मानसूनी गतिविधियां जारी रहेगी। दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। हवा में नमी (आर्द्रता) 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने से उमस महसूस होगी। आईएमडी ने लोगों को बारिश और बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है।

श्रावस्ती गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार श्रावस्ती में आज मानसून सक्रिय रहेगा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा पूर्वी से उत्तर-पूर्वी दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। हवा में 75 से 90 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने से उमस महसूस होगी। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है।

बलरामपुर मौसम अपडेट

बलरामपुर में आज मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा पूर्वी दिशा से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। हवा में 80 से 90 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने से उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

Updated on:
05 Jul 2026 09:50 am
Published on:
05 Jul 2026 09:50 am