
UP Rain Update : उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम के कारण अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। इस दौरान यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या समेत पूर्वी जिलों में उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि देर रात तक कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के एक बार फिर तेजी से सक्रिय होने की संभावना है। जिससे बारिश का दायरा बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की चाल सुस्त होने के कारण पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 48 घंटे तक फिलहाल भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। गोंडा में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने के साथ दिन में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम 30°C रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता करीब 71% और शाम तक 40% रह सकती है। हवा पश्चिम से 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। तेज धूप और उमस के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि बारिश होने पर लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बहराइच में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, हालांकि आज जिले के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय आर्द्रता लगभग 80% और शाम तक करीब 50% रह सकती है। हवा पूर्वी दिशा से 10–16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। उमस बनी रहने के कारण गर्मी का एहसास अधिक होगा। इसलिए दोपहर में धूप और नमी से परेशानी हो सकती है।
श्रावस्ती में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। जिले में फिलहाल भारी बारिश का विशेष अलर्ट नहीं है। लेकिन बारिश के दौरान बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह आर्द्रता लगभग 80% तथा शाम तक करीब 55% रह सकती है। पूर्वी दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। उमस अधिक रहने से दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा।
बलरामपुर में आज आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। तथा हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जिले के लिए भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह आर्द्रता 75% और शाम तक 43% रह सकती है। हवा पूर्वी दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। उमस अधिक रहने से दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा। हालांकि बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अयोध्या में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो दौर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज जिले के लिए भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है। सुबह आर्द्रता 70% तथा शाम तक करीब 50% रह सकती है। पूर्वी दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। उमस अधिक रहने के कारण दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा। हालांकि हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है।