गोरखपुर

दिनदहाड़े झपट्टा मार छात्रा से मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार, सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद

सोमवार को दिन में शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार चौक के पास उस समय सनसनी फैल गई जब इस भीड़भाड़ वाले इलाके में मोबाइल पर बात करती हुई जा रही छात्रा से लुटेरों ने झपट्टा मार मोबाइल छीन कर भाग निकले।

less than 1 minute read
Jul 08, 2025
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखपुर में दिनदहाड़े मोबाइल लूट कर बदमाश फरार

सोमवार की शाम गोरखपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र में पादरी बाजार के पास एक छात्रा से लुटेरों ने झपट्टा मार कर मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। छात्रा उस समय मोबाइल से बात करते हुए घर लौट रही थी। छात्रा शोर मचाते हुए दौड़ी पर लुटेरे भाग निकले, अचानक हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें

Crime News: चार बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, टैटू निशान से हुई हैवान की पहचान, ऐसे बनता था शिकार

लुटेरों ने झपट्टा मार छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन हुए फरार

जानकारी के मुताबिक छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली है और गुलरिहा क्षेत्र के नंद नगर कॉलोनी में किराए पर रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे वह स्कूल से लौटकर बस से पादरी बाजार चौराहे पर उतरी और पैदल ही अपने रूम की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया, जिस पर वह बात करते हुए आगे बढ़ रही थी। तभी सामने से तेज़ रफ्तार बाइक पर आए दो युवकों में पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और दोनों चौराहे की ओर भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई लुटेरों की फुटेज, जल्द होगी गिरफ्तारी

छात्रा भी शोर मचाते हुए भागी पर लुटेरे भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पादरी बाजार चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों बदमाश भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस खोजबीन शुरू कर दी है जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे लुटेरे।

ये भी पढ़ें

पूर्व ब्लाक प्रमुख गैंगस्टर नवाब सिंह यादव की मां-पत्नी की संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ 38 लाख की संपत्ति होगी जब्त
Also Read
View All
गोरखपुर में गेहूं के डंठल में लगी आग, पांच बच्चे झुलसे…गांव में मची अफरा तफरी

मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखा फर्जी ATS अधिकारी ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, जालसाजी कर 5.50 लाख कराये ट्रांसफर

गोरखपुर के थाने में ही हुआ दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर गंभीर इल्जाम…लाइट बंद कर फरियादियों को लाठियों से पीटा गया

यूपी में BJP विधायक को 9 मई तक जान से मारने की मिली धमकी, क्षेत्र में दहशत…बसपा सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं फतेह बहादुर सिंह

गोरखपुर में जहां था कूड़े का पहाड़…वहां अब बन गया सिटी फॉरेस्ट, 23 अप्रैल को सीएम योगी करेंगे जनता को समर्पित