गोरखपुर

गोरखपुर में डॉक्टर से मांगी गई 15 लाख की रंगदारी, पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी…क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी

गोरखपुर में कई सालों बाद एक बार फिर डाक्टरों से रंगदारी मांगे जाने वाली घटना शुरू हुई है। पीड़ित डॉक्टर पंकज दीक्षित से एक हिस्ट्रीशीटर ने 15 लाख की मांग किया है।

2 min read
Feb 16, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, पीड़ित डॉक्टर पंकज दीक्षित

गोरखपुर में एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई है, जिसके बाद पूरा परिवार दहशत में है। डॉक्टर पंकज दीक्षित का कैंट क्षेत्र में मानसी हॉस्पिटल है, फोन करने वाले ने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए 15 लाख मांगा है, रुपये न मिलने पर हॉस्पिटल बंद कराने व पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। डाक्टर ने सोमवार को SSP डॉ. कौस्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

लेखपाल को लालच पड़ा भारी, जमीन की रिपोर्ट के बदले मांगे पैसे, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

हिस्ट्रीशीटर बन फोन कर डॉक्टर से मांगा 15 लाख, हत्या की धमकी

जानकारी के मुताबिक शाहपुर थानाक्षेत्र के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज में रहने वाले डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग कर दी।

राहुल ने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताया और बोला कि रुपये नहीं मिले तो छात्रसंघ चौराहा व पादरी बाजार में चलने वाले हॉस्पिटल को बंद कराने के साथ ही पूरे परिवार की हत्या कर देगा, दुबारा 14 फरवरी की रात 11:32 बजे फिर उसी नंबर से काल आया।

इस बार हिस्ट्रीशीटर ने फिर धमकी दी कि यदि रुपये देने में आनाकानी की गई तो अंजाम बुरा होगा। डॉक्टर ने तहरीर में लिखा है कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है।

क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर के बारे में पता लगा रही है। पुलिस की मानें तो यह मामला संदिग्ध है। पुराने मरीज के विवाद में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

SSP के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस काल डिटेल रिकार्ड (CDR) के जरिए जांच कर रही है। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर डाक्टर को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

संभल में करप्शन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: आरोपों में घिरी पूरी SOG टीम नपी, SP ने एक झटके में 8 को किया सस्पेंड

Published on:
16 Feb 2026 09:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर