गोरखपुर

यूपी की यह तहसील बनी अखाड़ा, टेंडर विवाद में दो पक्षों में जमकर चले मारपीट…SDM मौका देख भागे

गोरखपुर का खजनी तहसील सभागार आज अखाड़ा बन गया, यहां पोखरी के पट्टे को लेकर दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनो पक्षों में कोई किसी को छोड़ने को तैयार न था, खतरे को भांपते हुए अधिकारी भी बीच में छोड़कर भाग निकले।
2 min read
Mar 25, 2026
Up news, gorakhpur
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, टेंडर के दौरान जमकर मारपीट

गोरखपुर में बुधवार को खजनी तहसील में दिन में लगभग 3 बजे पोखरी के पट्‌टे के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगा। इस बीच माहौल खराब होता देख मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार खजनी हरीश यादव मौके से उठ कर चले गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर रहे लोगों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

खजनी थाना पुलिस तीन लोगों को की गिरफ्तार

इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खजनी थाने की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भागने लगे। इसमे से 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस समय दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहा है।

खजनी थाने की इंस्पेक्टर जयंत सिंह का कहना है कि 3 लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पट्टे की शांति पूर्ण प्रक्रिया बाधित होने और विवाद बढ़ता देखकर वहां से चला गया था। पुलिस को कार्रवाई का आदेश दे दिया था।

बुधवार को खुलनी थी निविदा, SDM भी कक्ष में मौजूद थे

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गाजर जगदीश ग्राम सभा के राजस्व गांव झरकटहां में स्थित आराजी संख्या 42 ग रकबा 50 डिसमिल की पोखरी को मछली पालन के लिए पट्टे पर देने के लिए खुली बोली के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं। इस दौरान SDM खजनी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव तहसीलदार सभागार कक्ष में मौजूद थे।

मिनटों में शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जमकर चले लात घूंसे

टेंडर की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी तभी पोखरी को पट्टे पर लेने के लिए दो पक्षों में बहस शुरू हो गई, और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। हर तरफ सिर्फ लात-घूंसे चलने लगे, जिसमें कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोट आई और कपड़े भी फटे। जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को भी इसी पोखरी के पट्टे के लिए तहसील में विवाद हुआ था। तब कार्यक्रम निरस्त करके, उसे 25 मार्च को पूरा कराने की तिथि निर्धारित की गई थी, बुधवार को आज दुबारा विवाद हो गया।

Updated on:
25 Mar 2026 11:25 pm
Published on:
25 Mar 2026 11:25 pm