खाड़ी देश

यमन: हूती विद्रोहियों ने मिलिट्री कैंप पर किया मिसाइल अटैक, 70 जवानों की मौत

हूती विद्रोहियों ने यह हमला मारिब ( Marib ) के केंद्रीय प्रांत स्थित एक मस्‍जिद ( Mosque ) पर की मारिब स्थित मिलिट्री कैंप ( Millitary Camp ) के अंदर बने मस्‍जिद को बनाया निशाना
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 8:56 PM IST
missile attack
Yemen Missile Attack (File Photo)

दुबई। यमन ( Yemen ) में सरकार समर्थित सेना और हूती विद्रोहियों ( Huthi Rebel ) के बीच संघर्ष का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में हूती विद्रोहियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। विद्रोहियों ने सेना को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला ( Missile Attack ) किया, जिसमें 70 जवानों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विद्रोहियों ने यह हमला मारिब ( Marib ) के केंद्रीय प्रांत स्थित एक मस्‍जिद ( Mosque ) पर की। मेडिकल व मिलिट्री सूत्रों की ओर से रविवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस मिसाइल हमले में 70 जवानों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं।

हूतियों ने शनिवार को मारिब स्थित मिलिट्री कैंप ( Millitary Camp ) के अंदर बने एक मस्‍जिद पर शाम में प्रार्थना के दौरान मिसाइल हमला किया। बता दें कि यह इलाका सना ( Sanaa ) से 170 किमी पूर्व स्थित है।

राजधानी सना के उत्तरी इलाके में विद्रोहियों का कब्जा

आपको बता दें कि वर्ष 2014 से सऊदी अरब समर्थित यमन का ईरान समर्थित हूतियों से संघर्ष जारी है। इसके बावजूद हूतियों ने राजधानी सना के उत्तरी हिस्से पर कब्जा जमा लिया है।

सरकार समर्थित सेना लगातार हूतियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसके बाद विद्रोहियों ने ये बड़ा हमला किया है। मारिब सिटी हॉस्‍पीटल के चिकित्‍सा सूत्रों ने इसकी पुष्‍टि की है कि हमले में 70 जवानों की मौत हो गई।

न्‍यूज एजेंसी सबा (Saba) के मुताबिक, इधर इस हमले को लेकर यमन के राष्‍ट्रपति आबेद्राब्‍बू मंसूर हादी ने इसकी कड़ी निंदा की है और इसे एक आतंकी हमला करार दिया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
19 Jan 2020, 8:56 PM IST
Published on: