24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन: सेना ने हौती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हवाई हमला, 60 की मौत

सऊदी अरब नीत गठबंधन ने विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया विद्रोहियों के एक अधिकारी अब्दुल कादर अल-मुर्तजा ने बताया कि हिरासत केंद्र में 170 सरकारी लड़ाके बंद थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 2 Sep 2019, 3:15 PM IST

yemen

अदन। यमन के अदन में सरकार समर्थित सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष का दौर जारी है। इसी बीच यमनी विद्रोहियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

सऊदी अरब की अगुवाई में विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। रविवार को धमार प्रांत के एक हिरासत केंद्र को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 60 लोगों की मौत हो गई।

यमन: बीते दो दिनों में हुई हिंसा में 13 की मौत, 70 से अधिक घायल

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि धमार स्थित एक विश्वविद्यालय को निशाना बनाते हुए यह हवाई हमला किया गया था।

उन्होंने बताया कि हौती विद्रोही इस विश्वविद्यालय का इस्तेमाल हिरासत केंद्र के रूप में कर रहे थे। धमार राजधानी सना से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

विद्रोहियों के एक अधिकारी अब्दुल कादर अल-मुर्तजा ने बताया कि हिरासत केंद्र में 170 सरकारी लड़ाके बंद थे।

विद्रोही ठिकानों को बनाया गया निशाना

इस हमले को लेकर विद्रोहियों की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान देते हुए हमले की पुष्टि की और बताया कि हवाई हमले में 60 लोग मारे गए हैं, जबकि अन्य 60 लोग भी घायल हुए हैं।

सऊदी अरब नीत गठबंधन का कहना है कि उसने धमार में हौती सैन्य शिविर को निशाना बनाया है। इन ठिकानों पर विद्रोही ड्रोन और मिसाइल रखते हैं।

यमन: सैन्य शिविर पर आतंकी हमले में 20 की मौत, अलकायदा ने ली जिम्मेदारी

हौती विद्रोहियों के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने टेलीग्राम पर कुछ ग्राफिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि मलबे में कई शव दबे हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

बड़ी खबरें

View All

खाड़ी देश

विदेश

ट्रेंडिंग