
Iranian weapons
अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच सीज़फायर के दौरान भी तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते के लिए एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन रही है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि अमेरिकी सेना 19 मई को फिर से ईरान पर हमला करने की तैयारी में थी, लेकिन मिडिल ईस्ट देशों के लीडर्स से बात करने के बाद ट्रंप ने हमला करने का फैसला टाल दिया। हालांकि अमेरिका की तरफ से बार-बार ईरान को हमलों की धमकी दी जा रही है। अब अमेरिका की धमकियों पर ईरान ने पलटवार किया है।
ईरान के एक सैन्य सूत्र ने रूस की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है उनके पास ऐसे आधुनिक हथियार हैं जिन्हें अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है और न ही उन्हें तैनात नहीं किया गया है। अमेरिका के संभावित अगले हमले के लिए ईरान की तैयारियों के बारे में बात करते हुए एक सैन्य अधिकारी ने रूस की समाचार एजेंसी से कहा, "हमने देश के भीतर ही एडवांस हथियार बनाए हैं, जिनका अभी तक युद्ध के मैदान में इस्तेमाल नहीं हुआ है और न ही वास्तव में उनका परीक्षण किया गया है।"
ईरानी सैन्य अधिकारी ने आगे कहा, "अगर अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा, तो इस स्थिति के लिए ईरान पूरी तरह से तैयार है। साजो-सामान और रक्षा क्षमताओं के मामले में हमें किसी भी ऐसी कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है जो हमें अपने देश की रक्षा करने से रोक सके।"
ईरानी सैन्य अधिकारी ने जोर देकर कहा, "पिछली बार हमारी सेना ने संयम से काम लिया था, लेकिन अगर फिर से जंग शुरू हुई तो ऐसा नहीं होगा। इस बार हमारा संयम से काम करने का कोई इरादा नहीं है। दुश्मन के हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।"
अगर फिर से युद्ध शुरू हुआ तो यह दोनों देशों के लिए सही नहीं होगा। ईरान में जहाँ फिर से युद्ध शुरू होने से भारी तबाही मचेगी और देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट जाएगी, वहीं अमेरिका पर भी आर्थिक रूप से इस युद्ध की वजह से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Published on:
21 May 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
