ग्वालियर

Gwalior News: महिला को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 98000 रुपए

Instagram Ad Scam: ग्वालियर में महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर विज्ञापन क्लिक करते ही हैंग हुआ फोन, महिला के खाते से 98 हजार रुपए उड़ाए।
2 min read
Aug 18, 2026
cyber fraud instagram ad scam woman lost 98 thousand
Gwalior Cyber Fraud: इंस्टाग्राम पर विज्ञापन क्लिक करने पर महिला के खाते से उड़े 98 हजार (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Gwalior Cyber Fraud: मध्य प्रदेश में लगभग प्रति दिन साइबर ठगी के मामले सामने आते जा रहे है। ठग अलग-अलग तरीकों से आम जानता की मेहनत की कमाई को लूटने के प्रयास में रहते है। ताजा मामला ग्वालियर शहर से सामने आ रहा है। यहां एक महिला को इंस्टाग्राम चलना महंगा पड़ गया। ठगों ने महिला से तीन बार में 98 हजार रुपए लूट लिए।

इंस्टाग्राम में विज्ञापन पर किया क्लिक, हैंग हुआ फोन

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस सारे जतन पर डिजिटल ठग पानी फेर रहे हैं। अब नया मामला पुरानी छावनी में सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर विज्ञापन (Instagram Ad Scam)पर क्लिक करने पर महिला का फोन हैग हो गया और उनके खाते में जमा 98 हजार रुपए ठगों ने उड़ा दिए। शहर के रुद्रपुरा इलाके के निवासी जंडेल सिंह बाथम ने बताया कि उनकी पत्नी मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया। जैसे ही विज्ञापन पर क्लिक किया, मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया।

फोन को स्विच-ऑन किया तो उड़ गई मेहनत की कमाई

जंडेल सिंह ने बताया कि फोन का कोई भी फंक्शन काम नहीं कर रहा था। कुछ देर बाद मोबाइल चालू हुआ तो उसमें बैंक से पैसे निकाले जाने के मैसेज आने लगे। इससे पता चला कि खाते से यूपीआई के जरिए रुपए निकाले गए हैं। ठगों ने पहली बार में 70 हजार, दूसरी बार 20 हजार और तीसरी बार 8 हजार रुपए ट्रांसफर किए है। खाते से टोटल 98 हजार रुपए लूट लिए गए।

बैंक पहुंचकर खाता कराया बंद

जंडेल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बैंक जाकर घटना की जानकारी दी और खाता बंद कराया, लेकिन ठग पैसा उड़ा चुके थे। पुरानी छावनी थाना टीआइ संतोष यादव ने बताया कि साइबर ठगों पर केस दर्ज किया है। जिन खातों में पैसा जमा हुआ है, उनकी डिटेल निकाली जा रही है।

क्रेडिट कार्ड पर चार्ज नहीं लगेगा कहकर खाते से 1.38 लाख उड़ाए

वहीं, शहर के महाराजपुरा इलाके में भी साइबर ठगी का चौंका देने वाला मामला सामने आया। यहां महिला को क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगने का झांसा देकर ठगों ने खाते से 1.38 लाख रुपए उड़ा दिए। शताब्दीपुरम निवासी रिंकी (33) पत्नी राजेन्द्र सिंह धाकड़ ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को उनके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और भरोसा होने पर रिंकी ने एक्स्ट्रा चार्ज लगने की समस्या बताई। ठग ने लिंक भेजकर फॉर्म भरने को कहा। रिंकी ने जानकारी भर दी। इसके बाद दो बार में खाते से 1.38 लाख रुपए निकल गए।

Updated on:
18 Aug 2026 01:07 pm
Published on:
18 Aug 2026 01:07 pm