ग्वालियर

आदित्यपुरम के पास की घटना: कार टकराने पर कार सवार को सरेराह पीटा, थाने पर राजीनामा

आदित्यपुरम के पास की घटना: कार टकराने पर कार सवार को सरेराह पीटा, थाने पर राजीनामा

2 min read
Nov 18, 2018
आदित्यपुरम के पास की घटना: कार टकराने पर कार सवार को सरेराह पीटा, थाने पर राजीनामा

ग्वालियर. आदित्यपुरम के पास एक कार सवार की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उसे न सिर्फ चांटे और घूसे जड़े बल्कि चप्पलों से भी पीटा। जिससे उसके सिर और ओठ से खून बहने लगा। काफी देर बीच सडक़ पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। लेकिन उनके परिचित और रिश्तेदार भी थाने आ गए। बातचीत के बाद उनमें राजीनामा हो गया। मामला शनिवार दोपहर आदित्यपुरम रिलांयस पेट्रोल पंप के सामने का है।

पुलिस के मुताबिक कार यूपी 80 एडब्ल्यू 3244 में डीडीनगर निवासी तोमर सवार थे। उनकी कार एक सफेद रंग की कार एमपी 07 सीबी 5037 से मामूली सी टकरा गई। इस पर कार में सवार युवक बाहर निकला और तोमर से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा तो जिसकी कार में टक्कर हुई उसके समर्थन में पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी आ गए।

उन सभी ने मिलकर तोमर को लात घूसों से पीटा। हंगामे की खबर पर महाराजपुरा पुलिस भी आ गई। उन्होंने दोनों पक्षों को पकडकऱ मामला शांत कराया। पुलिस के सामने दोनों ही पक्ष एक दूसरे की गलती बताकर मारपीट का आरोप लगा रहे थे। पुलिस दोनों पक्षो को थाने लेकर पहुंच गई। लेकिन परिचित और रिश्तेदारों के आने से उनमें पहचान निकल आई और राजीनामा करके लौट गए।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एपीसी और पत्नी घायल
डबरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में आकर एपीसी की कार में टक्कर मार दी। भिंड़त इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिगस्त हो गया। उसमें सवार एपीसी, उनकी पत्नी और बेटी-बेटा घायल हो गए। चारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें एपीसी, उनकी पत्नी और बेटी की हालत गभीर है। उन्हें आइसीयू में रखा है। जिस कार ने टक्कर मारी उसमें एक युवती और दो युवक थे। उन्हें भी चोट आई है। बताया जाता है यह युवती और युवक नशे में थे। घटना शनिवार को सिथौली की है। आनंद नगर निवासी एपीसी शुलभ श्रीवास्तव जिला शिक्षा केन्द्र में पदस्थ हैं।

उनकी रिश्तेदार अमिता ने बताया शुलभ की बहन झांसी में रहती है। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से शुलभ अपनी पत्नी रागिनी, बेटी आशी और बेटे सक्षम के साथ बहन से मिलने झांसी के लिए निकले थे। सिथौली के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए उनकी कार से जा भिड़ी। टक्कर के बाद उनकी आंखों के सामने अंधेरा हो गया। कार ड्राइव कर रहे शुलभ और उनका परिवार घायल हो गया। राहगीरों ने देखा तो 108 एंबूलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। जबकि टक्कर मारने वाली कार में सवार युवक और युवती को जेएएच के ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Published on:
18 Nov 2018 12:16 pm
Also Read
View All