30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP ELECTION 2018: मोदी के भाषण की ये रहीं पांच बड़ी बातें, VIDEO

MP ELECTION 2018: मोदी के भाषण की ये रहीं पांच बड़ी बातें, VIDEO

3 min read
Google source verification
mp election 2018 : pm modi gwalior visit five big latest news

MP ELECTION 2018: मोदी के भाषण की ये रहीं पांच बड़ी बातें

ग्वालियर। पीएम मोदी अपने चुनावी सभा के पहले दिन ग्वालियर पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में मौजूद मोदी को सुनने वालों की भीड़ पहले से जमा हो गई थी। पीएम मोदी मध्यप्रदेश में 28 नबंवर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी को समर्थन देने के लिए जनता बीच पहुंंचे। 5.35 पर ग्वालियर पहुंचे मोदी मंच पर 6.10 पर मंच पर पहुंचे थे। मंच से मोदी ने सिंधिया खानदान पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी वजह से हमारी पूज्नीय राजमाता ङ्क्षसधिया जी को जेल में रहना पड़ा।

उन्हें 19 दिन जेल में बिताने पड़े। कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक परिवार की है। कांग्रेस का काम सिर्फ और सिर्फ लोगों को जाति के नाम पर बांटना है। भाई को भाई से अलग करना है। मोदी ने कहा कि भाजपा का मंत्र विकास करना है वहीं काग्रेस बांटने की राजनीति करती है। भाजपा के शासन में मध्यप्रदेश बीमारी राज्य से स्वस्थ राज्य की लिस्ट में आया है। भाजपा की सरकार ने किसानों का भला किया है। कांग्रेस के दौर में प्रदेश की जनता बिजली के लिए तरसती थी। भाजपा के राज में पूरा राज्य जगमगाता है।

पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर-

https://www.patrika.com/live-tv.html

mp election 2018 : सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस पर गरजे मोदी,राजमाता व अटल जी को किया याद

भाषण की मुख्य बातें.....................









कांग्रेस ने राजमाता को किस बात की सजा दी
कांग्रेस ने ग्वालियर की जनता के लिए क्या किया
अटल जी और राजमाता की कर्मभूमि रही है ग्वालियर
कांग्रेस ने राजमाता को दी जेल में यातनाएं
कांग्रेस पार्टी एक परिवार से हुई है पैदा


भाई को भाई से अलग करती है कांग्रेस
आम जनता को जातियों में बांटती है कांग्रेस
लोगों को आपस में लड़ाती है


भाजपा का मंत्र विकास, विकास, विकास और कांग्रेस का मंत्र हैं बांटो, बांटो, बांटो



यह दिया है ब्योरा : 6 हजार वर्ग फुट के पंडाल और फिक्सर के लिए 12 हजार 840 रुपए खर्च दिखाया है। 8 हजार कुर्सियों के लिए 48 हजार रुपए खर्च रखा है। लाउड स्पीकर/माइक्राफोन के एक सैट के लिए 15 हजार रुपए, 1 बैकड्रॉप बैनर के लिए 1500 रुपए , 20 कट आउट पर 10 हजार रुपए, 4 डिजिटल बोर्ड के लिए 8 हजार रुपए और 2 जनरेटर का खर्च 1200 रुपए बताया गया है।

मोदी से मिलने वालों की सूची में नाम नहीं होने पर भाजपा नेताओं में झगड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को होने वाली चुनावी सभा को लेकर भाजपा की दिनभर बैठकें चलती रहीं। एक बैठक में भाजपा के दो जिला पदाधिकारियों ने मोदी से मिलने वालों की सूची में नाम नहीं होने की जानकारी मिलने पर पार्टी के शहर अध्यक्ष को खरी-खोटी सुना दी। इसको लेकर एक पदाधिकारी और शहर अध्यक्ष के बीच नोंक-झोंक हो गई। गुरुवार को मोदी हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जनों की बैठक बुलाई गई थी, उसमें शहर अध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्री महेश उमरैया, शरद गौतम तथा भाजपा कार्यकारिणी के अधिकतर जिला पदाधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान मोदी से मिलने वालों की सूची को लेकर बातचीत हुई। एक महामंत्री को जानकारी मिली कि उक्त सूची में उनका नाम नहीं हैं, इस पर उनकी अध्यक्ष देवेश शर्मा से तीखी नोंक-झोंक हो गई।

बैठक में प्रवेश को लेकर दो नेता भिड़े

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मोदी हाउस पहुंचे। बैठक में तोमर के पीछे साडा अध्यक्ष राकेश जादौन घुसने लगे तो वहां खड़े भाजपा नेता राजेश सोलंकी ने उनको यह कहकर रोक लिया कि आप इस बैठक के लिए आमंत्रित नहीं हो। यह सुनते ही जादौन भडक़ गए और उनकी सोलंकी से तीखी झड़प हो गई। इनके बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी, इसको देखकर केन्द्रीय मंत्री तोमर को हस्तक्षेप करना पड़ा, तब मामला शांत हुआ।