ग्वालियर

आज महाजमावड़ा! मंत्री के बेटे की शादी में पहुंचेंगे सिंधिया समेत कई VVIP गेस्ट

Minsiter son wedding: मध्य़ प्रदेश की संगीत नगरी में गूंजी शहनाई, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेेटे की शाही शादी, कड़े पहरे में ग्वालियर में जुटेंगे सत्ता और संगठन के दिग्गज नेता, केंद्रीय मंत्री समेत ये VVIP गेस्ट...

3 min read
Minister Son Wedding: बुधवार को हल्दी रस्म का कार्यक्रम, बेटे रिपुदमन सिंह तोमर को हल्दी लगाते मंत्री। (photo: X)

Minister Son wedding: ग्वालियर की सियासत में आज गुरुवार को बड़ा और भव्य नजारा दिखने वाला है। यहां शाम शहनाइयों के सुरों से गूंज उठेगी। दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र आज विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शाही शादी में केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत देश-प्रदेश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे। ऐसे में आज ग्वालियर में बडा़ वीवीआईपी (VVIP) जमावड़ा लगने जा रहा है। कड़ी सुरक्षा और प्रॉटोकॉल से आज पूरा शहर चाक चौबंद है।

बता दें की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia)आज 12 फरवरी गुरुवार दोपहर 3.25 बजे विमान से ग्वालियर आएंगे। एयरपोर्ट से वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद डबरा में आयोजित नवग्रह मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ऊर्जा मंत्री के बेटे की शादी (Minister Son wedding) में शामिल होंगे। रात 11.57 बजे जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

गायब विधायक प्रदीप पटेल का छलका दर्द, बीजेपी से बड़ी शिकायत पर हेमंत खंडेलवाल ने दिया जवाब

हल्दी रस्म में दिखा मंत्री जी का अलहदा अंदाज

Minister son Wedding today: प्रद्युम्न सिंह की खुशी देखते बनी, बेटे के साथ मस्ती करते दिखे मंत्री। (photo: X)

प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर गूंज रही शहनाइयां, बेटे रिपुदमन आज बनेंगे दूल्हा

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में सबसे चर्चित और एक्टिव रहने वाले मंत्रियों में शामिल प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर आज शहनाइयां गूंज रही हैं। मंत्री तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह तोमर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश और प्रदेश की कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां आज ग्वालियर पहुंच रही हैं। इस शाही शादी को लेकर पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही थीं।

Jyotiraditya Scindia और ये VVIP मेहमान होंगे शामिल

इस विवाह समारोह के सबसे खास मेहमानों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) शामिल होंगे। बता दें कि प्रद्युम्न सिंह तोमर को सिंधिया का बेहद करीबी माना जाता है। ऐसे में महाराज की मौजूदगी इस आयोजन को खास कबना रही है। इनके अलावा इस समारोह में सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के साथ ही बीजेपी के दिग्गज नेता VVIP मेहमान के रूप में शामिल होने की संभावना है।

वीआईपी मूवमेंट के बीच कड़ी सुरक्षा

ग्वालियर में रह रहे इस आयोजन के चलते शहर में आज भारी VVIPs मूवमेंट रहेगा। जिसे देखते हुए भव्य इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा का कड़ा पहरा है। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल VVIPs प्रॉटोकॉल का पाल कराने में लगा हुआ है।

ट्वीटर पर शेयर की खुशियां

बता दें कि बुधवार को हल्दी रस्म की खुशियां मनाई गई। बेटे रिपुदमन की हल्दी की रस्म में मंत्री और उनकी पत्नी उन्हें आशीर्वाद देते दिखे। उनके साथ मस्ती की। खुशियों के इस कार्यक्रम की खुशियों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट में कार्यक्रम की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं पोस्ट में लिखा है कि विवाह मांगलिक उत्सव की गूंज और हल्दी की पीली आभा से आज हमारा आंगन चहक उठा है। उन्होंने आगे लिखा कि सुपुत्र रिपुदमन सिंह तोमर के दांपत्य जीवन की शुरूआत परम्पराओं के अनमोल रंगों के साथ हुई। हल्दी रस्म में सम्मिलित हुए परिजनों और शुभचिंतकों के स्नेह और आशीर्वाद से ये उत्सव और भी स्मरणीय बना।

यहां देखें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के बेटे की हल्दी कार्यक्रम की तस्वीरें

प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर अपनी सादगी और जनता के बीच जाकर काम करने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वे नालियां साफ करते नजर आते हैं, कभी खंभे पर चढ़ते दिखते हैं। बता दें कि पिछले साल ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी के विवाह की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। आज बेटे की शादी में भी तोमर परिवार पूरी गर्मजोशी की मेजबानी कर रहा है। यह शादी केवल एक पारीवारिक आयोजन भर नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा जमावाड़ा भी साबित होगी। जहां सत्ता और संगठन के बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे।

मंत्री सिलावट आज ग्वालियर के दौरे पर

जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 12 फरवरी को इंदौर से ट्रेन से सुबह ग्वालियर आएंगे। मुरार सर्किट हाउस में सुबह 9.30 बजे से जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ओला प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 3.45 बजे डबरा रवाना होंगे। डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्वालियर से ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना होंगे। ऐसे में तुलसीराम सिलावट भी इस शादी का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें

संगीत नगरी में सजेगा सितारों का दरबार! अभिनेता पंकज त्रिपाठी होंगे सम्मानित

Updated on:
12 Feb 2026 11:39 am
Published on:
12 Feb 2026 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर