
MP BJP MLA Missing Case Upadate(photo:patrika)
MP BJP MLA Missing Case: मूसा गैंग के खौफ से एक माह से अंडरग्राउंड मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का दर्द छलका है। पत्रिका से बातचीत में विधायक पटेल ने कहा, मुझ पर जानलेवा हमला हुआ। मैं और मेरा परिवार एक माह से डर के साए में हैं। दु:ख यह है कि इतना सब होने के बाद सत्ता-संगठन ने मेरा हाल नहीं लिया। घटना के दो दिन बाद तक मेरा नंबर ऑन था। गैंग मुझे मारकर उपचुनाव कराने की धमकी दे रही थी। इसलिए फोन बंद किया, पर मेरे गनमैन-पीएसओ के फोन पर संपर्क कर सकते थे।
विधायक के सत्ता-संगठन पर लगाए आरोप के बाद पत्रिका ने भाजपा प्रदेशअध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात की। उन्होंने कहा, इस घटना से सत्ता-संगठन दोनों चिंतित है। हम लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे है। नंबर बंद आ रहा है। जिले के पदाधिकारी उनके संपर्क में हैं। उनकी चिंता करना पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी है।
रीवा में मूसा गैंग के अस्तित्व से इनकार करने वाले एसपी दिलीप सोनी के बयान के बाद मंगलवार रात गैंग की गाड़ी नजर आई। सफेद गाड़ी के पीछे मूसा लिखा है। इसका वीडियो वायरल हुआ। गाड़ी सतना नंबर की गाड़ी लकी अंसारी चला रहा था। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया, ड्राइवर ने कहा, सिद्धू मूसेवाला से प्रभावित हूं, इसलिए मूसा लिखवाया।
Updated on:
12 Feb 2026 09:42 am
Published on:
12 Feb 2026 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
