ग्वालियर

आपके शहर में ‘100 रुपए में मौत की पुड़िया’, ग्वालियर-उज्जैन की गलियों में कैसे बच रहे ड्रग तस्कर

MP news: मध्यप्रदेश में बढ़ रहा नशे का काला कारोबार, 100 रु. में गांजा और 500 रु. में ड्रग्स की पुड़िया, ड्रग्स मिली तो जमानत नहीं, ग्वालियर में तस्करों ने बदला पैंतरा..बेच रहे गांजा, उज्जैन में पैडलर बोला-यहां सब मिलेगा.. पत्रिका रक्षा कवच महाअभियान में पढ़ें ग्वालियर-उज्जैन से ग्राउंड रिपोर्ट...

3 min read
MP News Patrika Raksha Kavach Abhiyan Against drugs md ganja in MP: ग्वालियर में नाकाचंद्रवदनी पर गली-1के पिछले हिस्से में एक युवक से रिपोर्टर ने गांजे का सौदा किया। उसने गली-1 में बुलाया। चेहरा ढंककर पहुंचा और गांजा थमा गया।(photo: patrika)

MP News ptrika raksha kavach abhiyan: मध्य प्रदेश के शहरों में नशा तेजी से अपने पैर पसार रहा है। तस्कर, पैडलर सभी नशे का खुलकर कारोबार कर रहे हैं। स्मैक, एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाने पर सजा के सख्त प्रावधानों से डरे तस्करों ने जहां स्मैक, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर की बजाय गांजा बेचना शुरू कर दिया है। पत्रिका रिपोर्टर ने कारण पूछा तो तस्करों ने बताया, स्मैक-एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाने पर बड़ी सजा होती है। जमानत नहीं होती। लेकिन एक किलो से कम गांजे के साथ पकड़ाने पर जमानत की उम्मीद बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने गांजे की बिक्री तेज कर दी है। हालांकि अफीम, चरस, स्मैक और एमडी ड्रग्स की डिमांड कम नहीं हुई है। वहीं, उज्जैन में खुलेआम सब बिक रहा है।

ग्वालियर में इन जगहों पर स्मैक बेचने वालों के अड्डे उपनगर ग्वालियर, हजीरा व जनकगंज में स्मैक बेचने वालों के पुराने अड्डे (ptrika raksha kavach abhiyan) हैं। सिरोल, बरां गांव, कोटेश्वर पर गैराज वाला, गिरवाई में पत्थर की फड़, खेड़ापति साईंबाबा मंदिर के पास, मुरार में बंशीपुरा, थाटीपुर बजरिया, सिंधिया नगर पहाड़ी, नाका चंद्रवदनी, यातायात नगर, लक्ष्मण तलैया में नशे के अड्डों से पैडलर गांजा, अफीम, चरस बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें

नशे के हॉट स्पॉट एमपी के ये शहर… गली-गली में बिक रही मौत की पुड़िया

100 रुपए में मिलेगी पुड़िया

पत्रिका रिपोर्टर गोल पहाड़िया से लगी तिघरा रोड की बस्ती में पहुंचा। पूछा- पुड़िया मिलेगी तो पैडलरों ने नजर भरकर देखा फिर 100 रुपए मांगे। पैसा लेकर एक कमरे की ओर इशारा किया। यहां कमरे का दरवाजा बंद था। नशा कारोबारी ने कमरे के अंदर मौजूद साथी को फोन कर दिया, तो बिना कुंडी खटकाए दरवाजा खुला और युवक ने पुड़िया थमा दी।

उज्जैन में नशे का खुला खेल: बोलो तो सही… यहां पर एमडी भी मिलेगी

रिपोर्टरउज्जैन के नीलकंठ द्वार से बेगमबाग कॉलोनी की ओर बढ़ा। नसीब होटल के पास गली में खड़े युवक से बात की। पहले वह नशे के कारोबार से इनकार करता रहा। बाद में तैयार हो गया। पत्रिका रिपोर्टर और ड्रग पैडलर से हुए बातचीत के अंश…।

स्थान- नसीब होटल गली, बेगमबाग, उज्जैन

समय दोपहर 2.30 बजे

रिपोर्टर: पुड़िया मिलेगी?

पैडलर: (धीमे स्वर में) भैया! टेंशन मत लो। जो चाहिए सब मिलेगा। यहां सीधे कोई नहीं देगा। पहचान हो तो सब मिल जाएगा।

अगले दिन… रिपोर्टर: आज तो पुड़िया दे दो।

पैडलर: (आगे खड़े दो युवकों की ओर इशारा) उधर बात कर लो, पांच मिनट में सामान आ जाएगा।

रिपोर्टर: एक पुडिय़ा कितने की आएगी?

पैडलर: ड्रग्स की पुडिय़ा 500 रुपए में।

रिपोर्टर: और क्या-क्या बिकती है?

पैडलर: जो चाहिए, सब मिलेगा, गांजा, चरस, ब्राउन शुगर और एमडी।

रिपोर्टर: ठीक है, चलो शाम में आता हूं। (पत्रिका ने एक नशेड़ी से बात की तो महाकाल क्षेत्र में नशे के ठिकाने और पैडलर को लेकर राज उगल दिए।)

रिपोर्टर: माल कौन देता है, मुझे कहां से मिलेगा?

नशेड़ी: बेगमबाग में फैजान, अमन, गरीब नवाज कॉलोनी में दिन में, मौलाना साहब की दरगाह के पास रात में याहया लाला माल देता है। नीलगंगा में चांदशाह वली दरगाह के पास अयाज और खौंचा सामान बेचता है। (ptrika raksha kavach abhiyan)इमरान ड्राइवर तो एमडी भी दे देगा।

देहरादून से दमोह भेज रहे थे प्रतिबंधित सिरप, जबलपुर में 4800 शीशी जब्त

जबलपुर. नशे के सौदागर जबलपुर को कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। यहां बाहर से प्रतिबंधित मंगवाकर प्रदेश के दूसरे इलाकों में भेजा जा रहा है। माढ़ोताल पुलिस ने इसका खुलासा किया। पुलिस ने देहरादून (उत्तराखंड) स्थित मेसर्स मैक्वाक्योर फार्मा से भेजी गई प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी। यहां से इसे दमोह जिले के गुरबा स्थित सचिन मेडिकोज को भेजने की तैयारी थी।

इसका ऑर्डर हिमांशु झा नामक व्यक्ति ने बुक कराया था। पुलिस ने बताया, वीआरएल ट्रांसपोर्ट के गोदाम में 8.64 लाख रुपए की 4800 बोतल सीरप रखी थी। सोमवार को इसकी डिलीवरी लेने की तैयारी थी। इससे पहले ही गोदाम में दबिश देकर पुलिस ने कफ सीरप जब्त कर ली। सिरप भेजने वाली कंपनी, ऑर्डर बुक कराने वाले और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीआरएल ट्रांसपोर्ट के गोदाम में मिली खेप

जबलपुर के माढ़ोताल थाना टीआइ वीरेंद्र पवार ने बताया, कटंगी में वीआरएल ट्रांसपोर्ट के गोदाम में छापेमारी की। मूलत: वाराणसी का ट्रांसपोर्ट मैनेजर सुमित यादव मिला। निशानदेही पर जब्ती की।

ये भी पढ़ें

1980 से पहले की सादी थाली से जंक फूड तक का सफर, जानें कैसे शुगर रिस्क बढ़ाती गई भारतीय थाली

Published on:
16 Feb 2026 10:17 am
Also Read
View All

अगली खबर