Gwalior Hit and Run Case: ग्वालियर में तेज रफ्तार थार से मां-बेटी को कुचलने के बाद फरार हुए पूर्व पार्षद के बेटे और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार जब्त कर ली गई। (MP News)
MP News: मां-बेटी को मौत की नींद सुलाकर भागे पूर्व पार्षद की कार को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। घटना के वक्त थार को ड्राईव कर रहे पूर्व पार्षद के बेटे और उसके दोस्त को भी पकड़ लिया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार रात को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचल दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। जबकि बाइक चला रहा बेटा घायल हुआ था। थार पूर्व पार्षद पति चंदन राय की बताई जाती है। (Gwalior Hit and Run Case)
एमपीएल के क्रिकेट मैच को देखने जाने के लिए जल्दी में पूर्व पार्षद का बेटा हर्ष राय और उसका दोस्त हर्ष थार को तेज रफ्तार में ले जा रहे थे। बाइक पर सवार निम्बाजी की खोह निवासी जगदीश सिंह कुशवाह की पत्नी गोरा अपनी बेटी गोरी के साथ जा रही थी। बाइक बेटा सोनू चला रहा था। अभी उनकी बाइक मोतीझील-बदनापुरा के बीच पहुंची थी कि तभी थार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि थार करीब 100 की रफ्तार में होगी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक सवार तीनों लोग हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। सिर में गहरी चोट लगने से गौरा और उनकी बेटी गौरी ने दम तोड़ दिया था।(Gwalior Hit and Run Case)
इस घटना के बाद जब दोनों हर्ष पुलिस के हत्थे लगे तो पार्षद के बेटे हर्ष ने नई कहानी रची। उसने पुलिस को बताया कि घटना के समय मेरा दोस्त हर्ष गाड़ी चला रहा था। इस पर पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। इस पर पुलिस ने हर्ष राय पर पुलिस को गुमराह करने के साथ एक्सीडेंट करने का मामला और उसके दोस्त हर्ष पर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है। (Gwalior Hit and Run Case)
पुलिस ने जब मौके पर कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि थार के पीछे कांच पर पार्षद लिखा था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो थार का पता चल गया। इसके बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस ने रात को पूर्व पार्षद पति चंदन राय के यहां दबिश दी, लेकिन न तो गाडी मिली न घटना के वक्त थार को चलाने वाला। शनिवार पुलिस ने किसी तरह उस थार को धुंधनिकाला। थाने में जब्त कर थाने पर खड़ी करवा दी गई है।(Gwalior Hit and Run Case)