
Minister in Charge Tulsiram Silawat gets angry (Patrika.com)
MP News: ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उस समय नाराज हो गए जब उनसे ग्वालियर की बदहाल सड़कों और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा गया। सवाल में यह भी कहा गया कि जब केंद्रीय मंत्री का दौरा होता है, तभी आप सक्रिय नजर आते है। इस पर मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप मुझे निर्देश नहीं दोगे, भाषा का सही इस्तेमाल करो। यह पूछने का अधिकार मैं किसी को नहीं देता हूं। मेरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा सालभर का चार्ट उठा लो, फिर बात करना। प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है, यह भी देख लेना। मंत्री की इस टिप्पणी के बाद माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया।
दरअसल, प्रभारी मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने ग्वालियर आए थे। बैठक में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। सिलावट ने बताया कि ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र में 1711 किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 20 फरवरी तक 2 करोड़ 63 लाख रुपये का मुआवजा किसानों को देगी।
प्रभारी मंत्री ने धार्मिक आयोजनों और त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुरार सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जहां अधिक भीड़ की संभावना हो, वहां सुरक्षा, पार्किंग, फायर सेफ्टी, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। (MP News)
Updated on:
13 Feb 2026 03:40 am
Published on:
13 Feb 2026 03:40 am
