ग्वालियर

हनुमान जयंती पर ग्वालियर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प, बजरंग दल करेगा 150 से अधिक स्थानों पर आयोजन

मोर बाजार चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख नवल शुक्ला ने संबोधित किया।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
पहले मंगलवार किया हनुमान चालिसा का पाठ

ग्वालियर. हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बजरंग दल द्वारा ग्वालियर महानगर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। यह व्यापक अभियान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहरभर में बनाए गए हनुमान चालीसा शक्ति केंद्रों पर सामूहिक पाठ का आयोजन होगा।

इस क्रम में फरवरी को लश्कर जिला अंतर्गत मोर बाजार चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख नवल शुक्ला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के पश्चात अब हनुमान चालीसा के माध्यम से गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला हिंदू समाज को संगठित व सशक्त करने का समय आ गया है।

नवल शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक समरसता, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता, उपेक्षित मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर समाज को जागृत करना है। आगामी हनुमान जयंती पर ग्वालियर महानगर के 150 से अधिक स्थानों पर एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ कर सवा लाख पाठ का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

मोर बाजार स्थित यह प्राचीन शिव मंदिर ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, जहां माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमान महाराज की प्रतिमाएं स्थापित हैं। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्र रक्षा, सनातन धर्म के प्रचार और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और पूरे आयोजन के दौरान शांति व मर्यादा बनाए रखी गई।

Updated on:
04 Feb 2026 12:16 pm
Published on:
04 Feb 2026 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर