1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

April Fool: सिर्फ OK कहकर मूर्ख तो नहीं बन रहे आप? बदल गया ‘फूल’ बनाने का तरीका

April Fool: आज मूर्ख दिवस है...हंसने-हंसाने का दिन, लेकिन रोजमर्रा के जीवन में आपको डिजिटल फूल बनाने वाले भी कम नहीं। पहले मूर्ख बनने पर खिलखिलाते थे हम, अब तकनीक के दुरुपयोग से 24 घंटे मूर्ख बनने का खतरा। जागिए कि 'फूल' बनने पर रोना न पड़े।

2 min read
Google source verification

April Fool बदल गए मूर्ख बनाने के तरीके (source: AI)

April Fool: कैलेंडर की तारीखें बदल गईं, इसी के साथ बदल गए मूर्ख बनाने के तरीके। पहले साल में एक बार 1 अप्रेल (April Fool) को मूर्ख बनने पर समाज खिलखिलाता था। अब तकनीक के दुरुपयोग ने मूर्ख दिवस को रिटायर्ड कर दिया है। लोग रोजमर्रा के जीवन में भी तरह-तरह के हथकंडों से मूर्ख बना रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अब लोग स्मार्ट मूर्ख बन रहे हैं। वे अपना डेटा क्लाउड पर सेव करते हैं। फिर किसी एल्गोरिदम या सिस्टम के जरिए परमानेंट 'फूल' बनाने का सिलसिला शुरू हो रहा है। आज फिर 1 अप्रेल है… मूर्ख बनाने का दिन… सोचिए! समझिए.. कहीं आप भी तकनीक के दुरुपयोग से डिजिटल फूल तो नहीं बन रहे?

मूर्खता के स्मार्ट अवतार

आज मूर्ख दिवस है…हंसने-हंसाने का दिन, लेकिन रोजमर्रा के जीवन में आपको डिजिटल फूल बनाने वाले भी कम नहीं। पहले मूर्ख बनने पर खिलखिलाते थे हम, अब तकनीक के दुरुपयोग से 24 घंटे मूर्ख बनने का खतरा। जागिए कि 'फूल' बनने पर रोना न पड़े।

डेटा का नया देवता: सुबह उठकर भगवान के दर्शन बाद में करते हैं। पहले मोबाइल चेक करते हैं। कुकीज एसेह्रश्वट करने के नाम पर अपनी प्राइवेसी के दरवाजे उन कंपनियों को खोल रहे हैं, जो बाद में हमें वही सामान बेचती हैं जिसकी हमने बात की थी।

एआइ और डीपफेक का जादू: अब आंखों देखा भी सच नहीं रहा। तकनीक से शातिर पड़ोस वाले अंकल को भी लंदन सैर पर दिखा रहे हैं। किसी फेक भावुक वीडियो पर भी अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।

डिस्काउंट का हवाला: 59 सेकंड ही बचे हैं वाली टिक-टिक हमें वह सामान खरीदने पर मजबूर कर रही है, जिसकी हमें जरूरत नहीं। 90 प्रतिशत डिस्काउंट के झांसे में हमें 100 प्रतिशत मूर्ख(April Fool) बनाकर जेबें ढीली करवा रही हैं।

वो 5 तरीके, जिनसे OK दबाकर फूल बनते हैं

1. सोशल मीडिया(Social Media)

तरीका: सोशल मीडिया मैसेज 21 लोगों को भेजें, छप्पर फटेगा
हमारा रिएक्शन: हम 42 को भेजते हैं

2. इ-कॉमर्स

तरीका: स्टॉक खत्म हो रहा
हमारा रिएक्शन: सर्वर क्रैश होने तक रिफ्रेश करते हैं

3. राजनीति

तरीका: अगले साल खुशहाली आएगी
हमारा रिएक्शन: ताली बजाकर 5 साल का इंतजार करते हैं

4. फिनटेक

तरीका: बधाई हो! 50 लाख की लॉटरी लगी है
हमारा रिएक्शन: ओटीपी देकर खुद का खाता खाली कर देते हैं

5. हेल्थ टेक

तरीका: यह चूर्ण 7 दिन में पेट अंदर कर देगा
हमारा रिएक्शन: समोसे खाते हुए ऑर्डर बटन दबाते हैं।