ग्वालियर

इन अधिकारियों-कर्मचारियों को अगले महीने नहीं मिलेगा वेतन, जानें वजह

MP News : ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ई-केवायसी करना अनिवार्य है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 10:08 AM IST
officers and employees will not get salary next month

MP News : ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान(Ruchika Chauhan) ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ई-केवायसी करना अनिवार्य है। ई-केवायसी न कराने पर अगले महीने का वेतन(salary) आहरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी स्वयं एवं अपने स्टाफ की ई-केवायसी करा लें।

समिति की बैठक...

ई-केवायसी कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न क्रय करने के लिए किसानों का पंजीयन कार्य तेजी के साथ कराया जाए। इसके साथ ही खरीदी केंद्र निर्धारण के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि गोदाम स्तर पर ही खरीदी केंद्र बन सकें।

पोर्टल पर नहीं डाली किताबें, ऐसे स्कूलों के खिलाफ करें कार्रवाई

कलेक्टर ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 22 मार्च से 28 मार्च तक लगने वाले पुस्तक मेले की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। अभी भी बहुत सी निजी स्कूलों ने अपने स्कूल में उपयोग होने वाली किताबों की सूची पोर्टल पर नहीं डाली है। कलेक्टर ने ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

Updated on:
11 Mar 2025, 10:08 AM IST
Published on: