
MP News
MP News : राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र स्थित साईं स्पोर्ट्स अकादमी में नौकरी से निकाले जाने से दुखी दो आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे फिनाइल पी लिया। यहां पांच लोगों को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। इससे दुखी होकर नीतू लोहट और सुरेश ने यह कदम उठाया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है। इधर, महिला का फिनाइल पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों ने अकादमी में जमकर हंगामा किया।
राजू ने बताया कि नौकरी के नाम पर 22 आउट सोर्स कर्मचारियों से पांच लाख रुपए देने की मांग की गई। जिसका वीडियो भी हमारे पास है।
महिला के पति राजू लोहट ने बताया कि मेरी पत्नी नीतू और मैं दोनों साईं अकादमी में 18 साल से साफ-सफाई का काम कर रहे हैं। तीन महीने पहले एक व्यक्ति हमारे पास आया और बोला कि आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका दूसरी कंपनी को दे दिया गया है। आगे नौकरी चाहिए तो 25-25 हजार रुपए देने होंगे।
Updated on:
11 Mar 2025, 9:37 AM IST
Published on:
11 Mar 2025, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.