
PM आवास योजना से साकार हो रहा गरीबों का घर का सपना, पक्के मकान से बदल रही ज़िंदगी...(photo-patrika)
PM Awas Yojana : विधानसभा का बजट सत्र(Budget Session) सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। उन्होंने एक लाख किमी सड़क निर्माण की योजना, 30 लाख किसानों को सोलर पंप, केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना व ताप्ती ग्राउंड वाटर रिचार्ज जैसी मेगा परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा एक करोड़ हेक्टेयर करने जैसे कार्यों का उल्लेख किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर की ओर देख टोका, अभिभाषण में कुछ लाइनें छूट रही हैं। इस पर अध्यक्ष ने कहा, इसे संक्षिप्त किया है। अभिभाषण के बीच विपक्ष के दूसरे सदस्य सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करते रहे।
पीएम आवासों(PM Awas Yojana) का लाभ देने में नंबर वन मध्यप्रदेश के लोगों को चार साल में 24.89 लाख पीएम आवास मिलेंगे। इनमें से 13 लाख आवास निर्माणाधीन है। निर्माण 6-8 महीने में पूरा हो जाएगा। एक साल के भीतर 13 लाख परिवार निवास करने लगेंगे।
गंगा जल लेकर पहुंचे: जबलपुर उत्तर मध्य से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे गंगाजल का कलश लेकर सदन पहुंचे। कहा कि महाकुंभ से 15000 लीटर गंगा जल लाया था। अपनी विधानसभा के 50 हजार घरों में बंटवाया है। कांग्रेस विधायकों को गंगाजल देने के सवाल पर कहा कि गंगा का जल उसी के पास जाता है जिसकी आस्था होती है।
36 लाख का निर्माण पूरा: अब तक 11.89 लाख आवास आवंटित करने का ही आंकड़ा सामने आ रहा था, लेकिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण में पीएम आवास का पूरा लेखा-जोखा सामने आया है। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में अब तक 36 लाख आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है।
Updated on:
11 Mar 2025, 8:23 AM IST
Published on:
11 Mar 2025, 8:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.