हनुमानगढ़

Hanumangarh: महिला एजेंट ने 1.20 लाख लेकर शादीशुदा महिला से करा दी शादी, 5 दिन बाद दुल्हन भी लूटकर फरार

Fake Bride Scam: हनुमानगढ़ जिले के सदर थाना पुलिस विवाहिता से ब्याह कराने और दुल्हन के फरार होने के मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी दुल्हन के अलावा दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने कहा कि यह उनका धंधा है और वे इसी तरह लोगों से ठगी करते हैं।
2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

Fake Bride Scam: हनुमानगढ़ जिले के सदर थाना पुलिस विवाहिता से ब्याह कराने और दुल्हन के फरार होने के मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक इस प्रकरण में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने आरोपी दुल्हन के अलावा दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने कहा कि यह उनका धंधा है और वे इसी तरह लोगों से ठगी करते हैं।

यह है पूरा मामला

जिले में सदर थाना पुलिस के अनुसार डबलीबास पेमा निवासी श्योकुमार पुत्र हनुमानदास स्वामी ने रिपोर्ट दी थी कि उसका हरिद्वार में मोनिका माही नामक महिला से परिचय हुआ। उसने हरियाणा में रिश्ता कराने का भरोसा दिलाकर गत 15 मार्च को कैथल (हरियाणा) बुलाया। वह 16 मार्च को अपने भाई और मामा के साथ कैथल पहुंचा।
वहां मोनिका माही व एक अन्य महिला मोनिका रानी निवासी करनाल मिली। दोनों ने रतिया क्षेत्र की युवती से शादी कराने की बात कही और 1.20 लाख रुपए खर्च बताया। रतिया में ज्योति नाम की युवती से शादी करवा दी।

महिला एजेंट को 1.20 लाख रुपए दिए

डबलीबास पेमा पहुंच पीड़ित श्योकुमार ने दोनों महिलाओं को 1.20 लाख रुपए दे दिए। अगले दिन हनुमानगढ़ कोर्ट परिसर में शपथ पत्र तैयार कर शादी की कानूनी औपचारिकता भी पूरी करवाई गई। 22 मार्च को परिवार के सदस्य सूरतगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान युवती घर से लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। बाद में पता चला कि ज्योति नाम की महिला पहले से शादीशुदा है और उसके पति का नाम राजवीर सिंह है। साथ ही उसकी जाति और वैवाहिक स्थिति भी गलत बताई गई थी।

आरोपी महिलाएं बोली, यह तो धंधा है हमारा

पुलिस के अनुसार मोनिका माही व मोनिका रानी से संपर्क किया तो आरोपी महिलाओं ने साफ कहा कि यह उनका धंधा है और वे इसी तरह लोगों से ठगी करते हैं। मामले की जांच एएसआई जसकरण सिंह कर रहे हैं।

लुटेरी दुल्हनों के बढ़ रहे केस

प्रदेश में आए दिन धोखाधड़ी कर कथित विवाह कराने और उसके बाद दूल्हे के घर से माल समेटकर भागने वाली दुल्हनों के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार विवाह के लिए संबंध तय करने से पहले दोनों ही पक्षों को गहनता से जांच पड़ताल करने की अपील भी की है।

Updated on:
30 Mar 2026 01:43 pm
Published on:
30 Mar 2026 01:43 pm
Also Read
View All
राजस्थान: कोई था इकलौता बेटा, तो किसी की 6 महीने पहले ही हुई थी शादी; एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा मातम

हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा: दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत

हनुमानगढ़ MLA गणेशराज बंसल पर एक और केस दर्ज, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी दिलाने का आरोप

हनुमानगढ़: 3 साल बाद जब सामने आया बेटा तो छलके मां के आंसू, 2500 किमी का सफर तय कर सेवादारों ने कराया मिलन

हनुमानगढ़: अस्पताल के बाहर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, आक्रोशित लोगों ने चिकित्सा स्टॉफ भर्ती करने की उठाई मांग