हनुमानगढ़

Rajasthan: पंजाब में शादी कर दुल्हन लाया राजस्थान, 15 दिन भी नहीं बीते लाखों का माल लेकर दुल्हन हुई फुर्र

शादी के 15 दिन बाद ही एक दुल्हन ससुराल से नकदी व जेवरात लेकर मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। इसके बाद पति ने दुल्हन सहित 4 जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बाद में पता चला कि वह तो पहले शादी-शुदा है।
2 min read
Maharashtra bride news
File Photo

हनुमानगढ़। जिले के भादरा क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां विवाह के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

भादरा तहसील के गांव राजपुरा (जोड़कियाबास) निवासी रमेश कुमार ने इस्तगासे के जरिए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि एक परिचित के माध्यम से उनका संपर्क माईलाल गुंसाई, रणवीर, कुलदीप कौर और प्रीत कौर से हुआ था। इन लोगों ने गरीब परिवार की लड़की से शादी कराने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में करीब 1.90 लाख रुपए ले लिए।

मंदिर में करवाई थी शादी

रमेश के अनुसार, 19 फरवरी को पंजाब के सरदूलगढ़ में एक मंदिर में उनकी शादी प्रीत कौर के साथ करवाई गई। शादी के बाद दुल्हन उनके साथ भादरा आ गई, लेकिन उसका व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध था। वह अक्सर किसी से फोन पर बातचीत करती रहती थी, जिससे परिवार को शक होने लगा था।

बस स्टैंड छोड़ने गया था पीड़ित

घटना के करीब 15 दिन बाद प्रीत कौर ने अपनी मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और बरनाला जाने की बात कही। रमेश उसे बस स्टैंड तक छोड़ने गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

पहले से शादीशुदा थी लुटेरी दुल्हन

जब रमेश ने घर की जांच की, तो पता चला कि दुल्हन करीब तीन तोला सोने के जेवरात और 17,500 रुपए नकद अपने साथ ले गई है। बाद में रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि प्रीत कौर पहले से ही शादीशुदा है।

कॉल करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी शादी का नाटक रचा और उससे पैसे व आभूषण हड़प लिए। 8 मार्च को हुई पंचायत में भी आरोपियों ने दोबारा संपर्क करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
15 Apr 2026 08:25 pm
Published on:
15 Apr 2026 08:25 pm
Also Read
View All
Rajasthan: पालिकाध्यक्ष बनाने के नाम पर 60 लाख लेने का आरोप, कांग्रेस MLA बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास

हनुमानगढ़ में फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा खेल: हिंदू जोड़े का बना दिया निकाहनामा, 25 बर्थ सर्टिफिकेट NOC मिलीं फेक

Hanumangarh : आबकारी विभाग की टीम पर हमला, सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त, अधिकारी घायल, आरो​पियों पर FIR

Rajasthan: गांव के सरकारी स्कूल में पढ़े किसान के बेटे ने NEET परीक्षा में हासिल की 11वीं रैंक, पिता का सपना हुआ पूरा

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार