हनुमानगढ़

पचास हजार रुपए नहीं देने पर विवाहिता का गला घोंटा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
demo pic
demo pic

-दहेज के लिए हत्या का प्रयास करने के आरोप में ससुराल पक्ष पर मामला


हनुमानगढ़.

दहेज के रूप में पचास हजार रुपए की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की जान के प्यासे हो गए। उन्होंने हत्या के इरादे से विवाहिता का गला घोंट दिया। लेकिन विवाहिता किसी तरह से बच गई। उसका टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इस संबंध में सोमवार रात महिला पुलिस थाने में पीडि़ता के पर्चा बयान पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती काली (22) पुत्री गोपीराम भाट निवासी वार्ड 42 सुरेशिया ने पर्चा बयान में बताया कि उसकी शादी करीब दो-ढाई वर्ष पहले चूरू में जिला कलक्ट्रेट के सामने रहने वाले किशन पुत्र श्रवण सिंह के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में पचास हजार रुपए की मांग करने लगे। उससे कई बार मारपीट की।

पचास हजार रुपए लाकर न देने पर रविवार को रात करीब दस बजे उसके पति किशन, सास गणगौर, देवर बजरंग, ननद उम्मेदा व सरोज तथा चाचा ससुर पप्पू ने मिलकर उससे मारपीट की। मारने की नियत से गला घोंट दिया। लेकिन उसने किसी तरह अपना बचाव किया। पुलिस ने पीडि़ता के पर्चा बयान पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ कर रहे हैं।

Published on:
07 Aug 2018 09:07 pm
Also Read
View All
राजस्थान: कोई था इकलौता बेटा, तो किसी की 6 महीने पहले ही हुई थी शादी; एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा मातम

हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा: दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत

हनुमानगढ़ MLA गणेशराज बंसल पर एक और केस दर्ज, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी दिलाने का आरोप

हनुमानगढ़: 3 साल बाद जब सामने आया बेटा तो छलके मां के आंसू, 2500 किमी का सफर तय कर सेवादारों ने कराया मिलन

हनुमानगढ़: अस्पताल के बाहर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, आक्रोशित लोगों ने चिकित्सा स्टॉफ भर्ती करने की उठाई मांग