स्वास्थ्य

Benefits of Red Wine: रेड वाइन के हैरान करने वाले फायदे, जानिए कैसे बन जाती है दवा

Red Wine Benefits: सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लिहाज से भी रेड वाइन (Red Wine) का सेवन किया जा सकता है। अक्सर लोगों, विशेषकर महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की रंगत और चमक फीकी पड़ने की शिकायत रहती है। इसके लिए रेड वाइन से बना फेस पैक मददगार साबित हो सकता है।

3 min read
Jun 12, 2023
Red Wine Benefits for health

Red Wine Benefits: सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लिहाज से भी रेड वाइन का सेवन किया जा सकता है। अक्सर लोगों, विशेषकर महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की रंगत और चमक फीकी पड़ने की शिकायत रहती है। इसके लिए रेड वाइन से बना फेस पैक मददगार साबित हो सकता है।

Red Wine Benefits: वर्षों से ड्रिंक और दवाई के रूप में शराब का सेवन किया जा रहा है। हालांकि शराब की लत हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती है, परंतु मॉडरेट वाइन का सेवन हमारी सेहत के लिए कई स्थितियों में लाभदायक बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि, आयुर्वेद में दवाई के रूप में रेड वाइन (Red Wine) के कौन से फायदे बताए गए हैं...

1. त्वचा के लिए Red Wine For the skin
सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लिहाज से भी रेड वाइन का सेवन किया जा सकता है। अक्सर लोगों, विशेषकर महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की रंगत और चमक फीकी पड़ने की शिकायत रहती है। इसके लिए रेड वाइन (Red Wine) से बना फेस पैक मददगार साबित हो सकता है।

2. प्रतिरोधक क्षमता के लिए Red Wine For immunity

आपको रोगों से लड़ने के लिए अच्छी प्रतिरोधक क्षमता की आवश्यकता होती है। इसलिए मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 और आयरन तथा एंटीऑक्सीडेंट से युक्त रेड वाइन का सेवन इम्यूनिटी में बढ़ोतरी के लिए भी किया जा सकता है।

3. अच्छी नींद के लिए Red Wine For better sleep
आजकल लोगों को असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण रात में समय पर अथवा ठीक से नींद ना आने की समस्या आम बात हो गई है। इसलिए अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो रेड वाइन का सेवन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अतः अच्छी नींद पाने के लिए आप सप्ताह में एक बार रेड वाइन पी सकते हैं।

4. स्वस्थ दिल के लिए Red Wine For a healthy heart
क्योंकि रेड वाइन अंगूर पर बनती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के होने से हमारे हृदय और सेहत के साथ वजन भी संतुलित रह सकता है।

5. तनाव को कम करने में Red Wine for reducing stress
रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में रेड वाइन के सेवन से तनाव को कम करने के साथ फ्री रेडिकल से सुरक्षा मिल सकती है। जिसके परिणाम स्वरूप आपकी त्वचा स्वस्थ और जवां नज़र आती है।

Updated on:
28 Oct 2023 02:13 pm
Published on:
12 Jun 2023 12:11 pm
Also Read
View All