स्वास्थ्य

Asymptomatic cancer : जब शरीर में बिना लक्षणों के पलती है मौत! ये 5 कैंसर शरीर में छिपकर करते हैं वार

Cancer Cause: एसिम्पटोमैटिक कैंसर में मरीज को तब तक बीमारी का पता नहीं चलता जब तक कि किसी दूसरे टेस्ट में सामने न आ जाए। डॉक्टर ऐनी-लॉर बेर्टाड की आत्मकथा "फ्रॉम बोथ साइड्स ऑफ द कर्टन: लेसन्स एंड रिफ्लेक्शंस फ्रॉम एन ऑन्कोलॉजिस्ट्स पर्सनल ब्रेस्ट कैंसर जर्नी" , 20 जनवरी, 2026 को प्रकाशित हुई। इसमें उन्होंने ऐसे सभी मरीजों और लक्षणों का जिक्र किया है जो उन्होंने अपने कार्यकाल में देखे।
2 min read
Apr 09, 2026
cancer cause
cancer cause (Image- gemini)

Cancer Cause: कैंसर आज एक आम बीमारी है लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है की बिना लक्षणों के कैंसर हो गया? शायद आपने कहीं से सुना भी हो, क्योंकि कैंसर जिस रूप से फैल रहा है उस तरीके से जितना जल्दी हो सके अगर इसका पता लगा लिया जाए तो कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। फ्रांस की डॉक्टर का मामला एक चेतावनी है कि कैंसर हमेशा दर्द या गांठ के रूप में सामने नहीं आता।

डॉक्टर ऐनी-लॉर बेर्टाड की आत्मकथा "फ्रॉम बोथ साइड्स ऑफ द कर्टन: लेसन्स एंड रिफ्लेक्शंस फ्रॉम एन ऑन्कोलॉजिस्ट्स पर्सनल ब्रेस्ट कैंसर जर्नी" , 20 जनवरी, 2026 को प्रकाशित हुई। इसमें उन्होंने ऐसे सभी मरीजों और लक्षणों का जिक्र किया है जो उन्होंने अपने कार्यकाल में देखे। आइए जानते है कि एसिम्पटोमैटिक कैंसर क्या होता है? इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या है और इसमें कौन-कौनसे कैंसर शामिल होते है?

एसिम्पटोमैटिक कैंसर क्या होता है?

The Lancet Oncology के अनुसार एसिम्पटोमैटिक का मतलब है, बिना लक्षणों वाला। यह कैंसर की वह अवस्था है जिसमें शरीर के अंदर कैंसर की कोशिकाएं (Cells) विकसित हो रही होती हैं और ट्यूमर बढ़ रहा होता है, लेकिन मरीज को बाहर से कोई दर्द, बुखार, गांठ या कमजोरी महसूस नहीं होती। अक्सर मरीज खुद को पूरी तरह फिट महसूस करता है, जैसा कि फ्रांस की डॉक्टर ऐनी-लॉर बेर्टाड के मामले में हुआ। ऐसे कैंसर का पता आमतौर पर तब चलता है जब व्यक्ति किसी दूसरी बीमारी के लिए स्कैन (CT Scan/MRI) करवाता है या रूटीन हैल्थ चेकअप कराता है।

एसिम्पटोमैटिक कैंसर के कारण क्या होते है?

  • इम्यून इवेजन (Immune Evasion)
  • जेनेटिक म्यूटेशन
  • गहराई वाले अंगों में काफी लंबे समय तक गांठ का नहीं बनना।

एसिम्पटोमैटिक कैंसर के छुपे हुए संकेत क्या होते है?

  • बिना कारण वजन का थोड़ा कम होना।
  • रात में हल्का पसीना आना।
  • ऐसी थकान जो आराम करने के बाद भी ठीक न हो।
  • शरीर के किसी हिस्से में ऐसी गांठ जो छूने पर दर्द न करे।

एसिम्पटोमैटिक कैंसर से बचाव के उपाय?

  • साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप कराएं।
  • बायोमार्कर टेस्ट कराकर।
  • पारिवारिक इतिहास का होना।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन करना।
  • तंबाकू और शराब से बचें।

एसिम्पटोमैटिक कैंसर में निम्न प्रकार आते है?

  • पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer)
  • ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer)
  • फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)
  • प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)
  • कोलन कैंसर (Colon Cancer)

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
09 Apr 2026 04:00 pm
Published on:
09 Apr 2026 04:00 pm