स्वास्थ्य

डॉक्टर बता रहे “चमत्कार”, दो गर्भाश्य वाली मां ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, दुनिया भर में चर्चा

Double Womb Twins Case : एक महिला का दो गर्भाश्य होना, ये सुनकर विश्वास भले ना हो। मगर ये घटना पूरी तरह सच है। इस रेयर कंडीशन वाली एक महिला ने सफलतापूर्वक जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। चीन की ये खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है।
2 min read
Sep 29, 2024
Chinese woman with Two Uteruses Gives Birth To Twins

Double Womb Twins Case : एक महिला का दो गर्भाश्य होना, ये सुनकर विश्वास भले ना हो। मगर ये घटना पूरी तरह सच है। इस रेयर कंडीशन वाली एक महिला ने सफलतापूर्वक जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। चीन की ये खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। कई डॉक्टर भी इसे दुर्लभ या यूं कहे कि एक चमत्कार की तरह मान रहे हैं। आज हम ये समझेंगे Double Womb Twins क्या होता है और दो गर्भाश्य वाली मां के लिए गर्भधारण करना व बच्चे को जन्म देना कितना मुश्किल या सहज होता है?

Double Womb Twins : दो गर्भाश्य वाली मां की पूरी खबर को समझिए

Chinese woman with Two Uteruses Gives Birth To Twins : ये घटना चीन की है। इस खबर को चीन की मीडिया साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) में प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबकि, चीन की महिला ने करीब साढ़े आठ माह में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों बच्चे एक ही मां के अलग-अलग गर्भाश्य में थे। जबकि, सामान्य तौर पर अधिकतर महिलाओं में एक ही गर्भाश्य होता है। बता दें, जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम ली बताया जा रहा है।

दो गर्भाश्य वाली मां की संख्या बहुत कम | woman with Two Uteruses are very rare

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के साथ बातचीत में चीन के एक डॉक्टर कै यिंग (Cai Ying) ने बताया है कि इस तरह की महिलाओं की संख्या करोड़ों में एक होती है। विश्व स्तर पर बात की जाए तो ली (Li) की तरह 0.3 प्रतिशत महिलाएं ही हैं।

किसी महिला में दो गर्भ होने के कारण क्या है? (Double Uterus Causes)

Double Uterus : डबल यूट्रस को लेकर डॉ. कै यिंग ने बताया है कि ये दुर्लभ है। लेकिन डबल यूट्रस लाखों-करोड़ों में से एक महिला को होता है। ये किसी प्रकार की बीमारी नहीं है। साथ ही जांच करने के बाद इसकी जानकारी हो जाती है। ये महिलाओं में जन्मजात होता है।

दो गर्भ वाली महिलाओं के लिए गर्भधारण करना कितना मुश्किल या आसान?

डॉक्टर कै यिंग ने डबल यूट्रस वाली महिलाओं के गर्भधारण को लेकर बताया है कि ऐसी महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि इस तरह की महिलाओं में गर्भपात (Miscarriage) की समस्या देखने को मिलती है। साथ ही समय से पहले जन्म (Premature Birth) और डिलीवरी में रिस्क बढ़ जाता है।

जान लें, ली ने जिन दो बच्चों को समय से पहले जन्म दिया है वो स्वस्थ हैं। बेबी बॉय का वजन 3.3 किग्रा और बेबी गर्ल का वजन 2.4 किग्रा बताया जा रहा है। इन दोनों बच्चों का जन्म सर्जरी (caesarean section) करके किया गया है।

Updated on:
29 Sept 2024 03:44 pm
Published on:
29 Sept 2024 03:34 pm