Burping and Cancer: क्या आपको बार-बार डकार आती है? जानिए कब यह सामान्य गैस है और कब हो सकता है पेट या फूड पाइप कैंसर का संकेत।
Burping and Cancer: डकार आना एक बिल्कुल आम बात है। खाना खाते या पानी पीते समय हम थोड़ी हवा भी निगल लेते हैं। जब पेट में ज्यादा हवा जमा हो जाती है तो वह मुंह के रास्ते बाहर निकलती है, इसे ही डकार या बर्पिंग कहते हैं। ज्यादातर मामलों में यह सामान्य है और चिंता की बात नहीं होती।
लेकिन अगर डकार बार-बार आए, साथ में पेट फूलना, दर्द या उलझन हो, तो कई लोगों के मन में सवाल आता है - क्या यह कैंसर का संकेत हो सकता है?
डकार आने के पीछे कुछ आम कारण होते हैं:
डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मामलों में ज्यादा डकार आना पाचन से जुड़ी समस्या होती है, कोई जानलेवा बीमारी नहीं।
Cleveland Clinic की एक रिपोर्ट के मुताबिक बहुत ही कम मामलों में लगातार डकार आना पेट या खाने की नली से जुड़े कैंसर का लक्षण हो सकता है। जैसे आमाशय का कैंसर (Stomach cancer) नली का कैंसर (Esophageal cancer) अग्न्याशय का कैंसर (Pancreatic cancer) लेकिन ध्यान रखें, सिर्फ डकार आना कैंसर का पक्का संकेत नहीं है। चिंता तब बढ़ती है जब इसके साथ कुछ और रेड फ्लैग लक्षण भी दिखें, जैसे:
पेट का कैंसर खासकर आखिरी स्टेज में पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करता है। ट्यूमर खाने के रास्ते में रुकावट डाल सकता है या सूजन पैदा कर सकता है, जिससे गैस ज्यादा बनती है और डकार आती है। इसी तरह खाने की नली का कैंसर निगलने में दिक्कत पैदा करता है और सीने में दबाव या फंसी हुई हवा जैसा एहसास हो सकता है। हालांकि ये बीमारियां एसिड रिफ्लक्स या IBS जैसी आम समस्याओं की तुलना में काफी कम होती हैं।
अगर एक महीने से ज्यादा समय तक ज्यादा डकार के साथ ऊपर बताए लक्षण दिख रहे हों, तो डॉक्टर कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इनमें एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन या बेरियम स्वैलो टेस्ट शामिल हो सकते हैं। इनसे पेट और पाचन तंत्र की अंदरूनी स्थिति साफ दिखाई देती है।
अगर डकार ज्यादा आ रही है और असहज लग रही है, तो कुछ आसान बदलाव मदद कर सकते हैं: