Acne Before Periods: पीरियड्स से पहले चेहरे पर दाने क्यों निकलते हैं? गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. शैलजा अग्रवाल से जानें हार्मोनल एक्ने, PCOS के संकेत और बचाव के उपाय।
Hormonal Acne Before Periods: हर महीने पीरियड्स आने से ठीक एक या दो हफ्ते पहले चेहरे पर, खासकर ठुड्डी (Chin) और जॉलाइन (Jawline) के आसपास दर्दनाक दाने या एक्ने निकलना एक बेहद आम समस्या है। ज्यादातर महिलाएं इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं या सिर्फ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के जरिए ठीक करने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि चेहरे पर बार-बार आने वाले ये दाने आपकी अंदरूनी सेहत और अंदर चल रहे बड़े हार्मोनल बदलावों का इशारा होते हैं?
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैलजा अग्रवाल के अनुसार, पीरियड्स से पहले होने वाले इन दानों को हार्मोनल एक्ने कहा जाता है। यह कोई साधारण स्किन प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आपके शरीर के रिप्रोडक्टिव सिस्टम और हार्मोनल संतुलन से जुड़ी हुई है।
डॉक्टर शैलजा अग्रवाल बताती हैं कि एक सामान्य मेंस्ट्रुअल साइकिल (मासिक धर्म चक्र) के दौरान शरीर में दो मुख्य हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर लगातार बदलता रहता है। पीरियड्स शुरू होने से ठीक पहले, एस्ट्रोजन का स्तर गिर जाता है और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल तेजी से बढ़ता है। प्रोजेस्टेरोन के बढ़ने से त्वचा के नीचे मौजूद सिबेशियस ग्लैंड्स (Sebaceous glands) एक्टिव हो जाती हैं और अधिक मात्रा में 'सीबम' (एक प्रकार का प्राकृतिक तेल) बनाने लगती हैं। जब यह एक्स्ट्रा तेल चेहरे के डेड स्किन सेल्स के साथ मिलता है, तो त्वचा के रोमछिद्र (Pores) ब्लॉक हो जाते हैं। बंद पोर्स में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो दर्दनाक और सूजे हुए दानों (Acne) का रूप ले लेते हैं।
डॉक्टर शैलजा अग्रवाल के मुताबिक, अगर ये एक्ने हर महीने बहुत गंभीर रूप में सामने आ रहे हैं, तो यह शरीर के अंदर छिपी इन 3 बड़ी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं:
इस समस्या को केवल बाहर से क्रीम लगाकर ठीक नहीं किया जा सकता, इसके लिए अंदरूनी स्वास्थ्य को सुधारना जरूरी है। डॉक्टर शैलजा अग्रवाल ने इसके लिए कुछ आसान उपाय सुझाए हैं:
पीरियड्स से पहले एक-दो दाने आना सामान्य है, लेकिन अगर हर महीने पूरा चेहरा दानों से भर जाता है, बाल झड़ने लगे हैं या पीरियड्स अनियमित (Irregular) हैं, तो यह गंभीर हार्मोनल असंतुलन है। ऐसी स्थिति में किसी गाइनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से मिलकर अपने पेल्विक अल्ट्रासाउंड और हार्मोन प्रोफाइल टेस्ट (जैसे टीडब्ल्यू, एलएच, एफएसएच) जरूर करवाएं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।