स्वास्थ्य

Norovirus Symptoms: अचानक उल्टी-दस्त? सावधान! नॉरोवायरस हो सकता है वजह, तेजी से फैलने वाला खतरनाक वायरस

Norovirus Symptoms: नॉरोवायरस एक बेहद संक्रामक वायरस है जो उल्टी और दस्त कराता है। इसके लक्षण, फैलने के तरीके, इलाज और बचाव के आसान उपाय जानें।

2 min read
Dec 19, 2025
Norovirus Symptoms (Photo- freepik)

Norovirus Symptoms: नॉरोवायरस एक बहुत ही तेजी से फैलने वाला वायरस है, जो पेट और आंतों में संक्रमण पैदा करता है। इसकी वजह से तेज उल्टी और दस्त होते हैं। इसे कई लोग गलती से स्टमक फ्लू कह देते हैं, लेकिन असल में इसका इन्फ्लुएंजा (फ्लू) वायरस से कोई लेना-देना नहीं है।

नॉरोवायरस दुनिया भर में फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण माना जाता है, खासतौर पर अमेरिका जैसे देशों में। इसका पहला बड़ा प्रकोप 1968 में अमेरिका के ओहायो राज्य के नॉरवॉक शहर में सामने आया था, इसी वजह से पहले इसे नॉरवॉक वायरस कहा जाता था।

ये भी पढ़ें

Norovirus Alert: तेजी से फैल रहा है ये खतरनाक स्टमक फ्लू, जानिए एक छोटी सी गलती कैसे बन सकती है जानलेवा

नॉरोवायरस कितना आम है?

नॉरोवायरस बेहद आम है। दुनिया भर में हर साल इसके करीब 68.5 करोड़ मामले सामने आते हैं, जिनमें से 20 करोड़ से ज्यादा बच्चे होते हैं। यह वायरस आमतौर पर ठंड के मौसम में ज्यादा फैलता है, यानी नवंबर से अप्रैल के बीच।

नॉरोवायरस के लक्षण क्या होते हैं?

इस वायरस के लक्षण अचानक और तेजी से शुरू होते हैं। इनमें मतली, बार-बार उल्टी, दस्त, पेट दर्द शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 12 से 48 घंटे के अंदर दिखने लगते हैं और 1 से 3 दिन तक रहते हैं।

नॉरोवायरस कैसे फैलता है?

नॉरोवायरस बहुत संक्रामक होता है और कई तरीकों से फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क से, गंदी सतह छूकर फिर मुंह या नाक छूने से, दूषित खाना या पानी पीने से अक्सर यह तब फैलता है जब संक्रमित व्यक्ति खाना बनाता या परोसता है। कुछ समुद्री भोजन जैसे ऑयस्टर भी प्राकृतिक रूप से इससे संक्रमित हो सकते हैं।

नॉरोवायरस क्यों खतरनाक हो सकता है?

हालांकि यह बीमारी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी जटिलता है डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)। लगातार उल्टी और दस्त से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन के लक्षण में पेशाब कम होना, मुंह सूखना, चक्कर आना, बहुत ज्यादा कमजोरी बच्चों में रोना, सुस्ती और नींद ज्यादा आना इसके संकेत हो सकते हैं।

इलाज और बचाव क्या है?

नॉरोवायरस का कोई खास इलाज या दवा नहीं है। इलाज का मतलब है लक्षणों से राहत पाना। इसके लिए खूब पानी और ORS पीना, आराम करना, हल्का और सादा खाना खाना काफी जरूरी है। इससे बचाव के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना, खाना अच्छी तरह पकाना, गंदी सतहों को साफ रखना, बीमार व्यक्ति से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। ध्यान रखें, हैंड सैनिटाइजर नॉरोवायरस पर ज्यादा असरदार नहीं होता, इसलिए हाथ धोना सबसे जरूरी है।

क्या नॉरोवायरस दोबारा हो सकता है?

हां, नॉरोवायरस एक से ज्यादा बार हो सकता है, क्योंकि इसके कई प्रकार होते हैं और शरीर सभी के खिलाफ इम्युनिटी नहीं बना पाता।

ये भी पढ़ें

क्या है नोरोवायरस? Thanksgiving के बीच फैली ये बीमारी, 380 लोग इसकी चपेट में

Published on:
19 Dec 2025 12:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर