Occipital Neuralgia: क्या सिर के पीछे तेज या झटके जैसा दर्द महसूस होता है? जानिए ऑक्सीपिटल न्यूराल्जिया क्या है, इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके।
Occipital Neuralgia: सिर के पीछे अचानक तेज, चुभने वाला या बिजली के झटके जैसा दर्द महसूस होना सिर्फ सामान्य सिरदर्द नहीं भी हो सकता। कई बार यह समस्या ऑक्सीपिटल न्यूराल्जिया (Occipital Neuralgia) की वजह से होती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें सिर के पीछे मौजूद नसों में जलन या दबाव आ जाता है, जिससे दर्द शुरू होता है।
हाल ही में सिर के पीछे होने वाले दर्द और उससे जुड़ी समस्याओं पर हुई मेडिकल रिसर्च और न्यूरोलॉजी स्टडीज में डॉ. नमिता कौल ने बताया कि गर्दन, नसों और गलत पोस्टर से जुड़ी दिक्कतें इस तरह के दर्द का बड़ा कारण बन रही हैं।
हमारे सिर के पीछे की तरफ ओसीसीपिटल नसें होती हैं, जो गर्दन से निकलकर सिर तक जाती हैं। जब इन नसों पर दबाव पड़ता है या उनमें सूजन आ जाती है, तो सिर के पीछे तेज दर्द होने लगता है। यह दर्द कभी-कभी आंखों के पीछे तक भी महसूस हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक यह दर्द आम सिरदर्द से अलग होता है। इसमें दर्द अचानक शुरू होता है और झटके जैसा महसूस हो सकता है।
ऑक्सीपिटल न्यूराल्जिया के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
आजकल घंटों स्क्रीन देखने और गलत तरीके से बैठने की आदत के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है।
जलन या झनझनाहट महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कुछ लोगों को यह दर्द एक तरफ ज्यादा महसूस होता है।
अगर सिर के पीछे दर्द के साथ चक्कर आए, धुंधला दिखे, बोलने में परेशानी हो, तेज बुखार हो और अचानक बहुत तेज दर्द शुरू हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह किसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत भी हो सकता है।
हल्के मामलों में कुछ घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं:
न्यूरोलॉजी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर के पीछे बार-बार दर्द होना सामान्य बात मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।