
UTI Symptoms: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें यूरिन इन्फेक्शन हो गया है। मेडिकल में इसे ही UTI यानी Urinary Tract Infection (मूत्र मार्ग का संक्रमण) कहा जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, यूटीआई विश्व स्तर पर सबसे आम जीवाणु संक्रमणों में से एक हैं। आइए जानते हैं कि यूटीआई (UTI) क्या होता है? इसके लक्षण क्या होते हैं और क्या ये अपने आप ठीक हो सकता है।
हमारे शरीर में यूरिन बनाने और उसे बाहर निकालने का एक पूरा सिस्टम होता है, जिसमें दो किडनी, दो नलियां (Ureters), एक ब्लैडर (पेशाब की थैली) और यूरिन बाहर निकलने का रास्ता (Urethra) शामिल होते हैं। जब बाहर से हानिकारक बैक्टीरिया (ज्यादातर मामलों में ई-कोलाई नाम का बैक्टीरिया) किसी तरह पेशाब के रास्ते के अंदर घुस जाते हैं, तो वे वहां अपनी संख्या बढ़ाने लगते हैं। इसकी वजह से उस हिस्से में सूजन, दर्द और इन्फेक्शन पैदा हो जाता है।
यह एक ऐसा सवाल है जो बहुत से लोगों के मन में आता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कुछ हल्के (Mild) इन्फेक्शन अपने आप ठीक हो सकते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। अगर इन्फेक्शन बहुत मामूली है, तो हमारा शरीर और इम्यून सिस्टम खुद ही उन बैक्टीरिया से लड़कर उन्हें खत्म कर देता है। इसके लिए खूब सारा पानी पीना बहुत मददगार साबित होता है।
लेकिन, अगर इन्फेक्शन गंभीर है और लक्षण तेज हैं, तो यह अपने आप ठीक नहीं होता। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) दवाइयां लेना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप इसे बिना इलाज के छोड़ देंगे, तो यह ब्लैडर से होता हुआ आपकी किडनी तक पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।